{"_id":"5fc01e078ebc3e1a2644522b","slug":"more-than-30-cases-of-trump-campaign-team-dismissed-judges-give-extremely-harsh-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप अभियान के 30 से ज्यादा मुकदमे खारिज, जजों ने दिए बेहद कठोर टिप्पणियों वाले निर्णय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप अभियान के 30 से ज्यादा मुकदमे खारिज, जजों ने दिए बेहद कठोर टिप्पणियों वाले निर्णय
Fri, 27 Nov 2020 03:17 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 27 Nov 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य रूप से जज बेहद शांत होते हैं और अपने निर्णयों में भावनाओं को दूर रखते हैं। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान और उनके समर्थकों की तरफ से 2020 चुनाव को चुनौती देने वाले करीब तीन दर्जन मुकदमे हालिया सप्ताहों में खारिज करते हुए बड़ी संख्या में जजों को अपना धैर्य खोते हुए देखा गया।
विज्ञापन
पेनसिल्वेनिया में 10 अक्तूबर को पश्चिमी जिले के जज जे. निकोलस रंजन ने ड्रॉप बॉक्स मतों के खिलाफ दाखिल मुकदमे को खारिज करते हुए कहा कि शायद आपके सुझाव सहीं हैं, लेकिन एक गैरनिर्वाचित संघीय जज का काम चुनाव सुधार सुझाना नहीं है। खासतौर पर जब वे चुनाव सुधार लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित अधिकारियों के निर्णय से टकराते हों।
विज्ञापन
इसी तरह पेनसिल्वेनिया के मध्य जिले के जज मैथ्यू डब्ल्यू ब्रान ने 21 नवंबर को काल्पनिक आरोपों को कानूनी तर्कों के साथ पेश किए जाने की बात कहकर चुनाव परिणाम का सर्टिफिकेट रोकने की अर्जी ठुकरा दी। टेक्सस के दक्षिणी जिले के जज एंड्रयू एस हानेन ने रिपब्लिकंस के ढीले रवैये पर टिप्पणी करते हुए हैरिस काउंटी में ड्राइव-थ्रू वोटिंग पर रोक लगाने की मांग को दो नवंबर को खारिज कर दिया। मिशिगन कोर्ट और जॉर्जिया में भी ट्रंप के अभियान की अपील को तीखी टिप्पणी के साथ खारिज किया गया।
विज्ञापन