फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 3 lakh Baby born on new year day most in india says unicef

एक जनवरी को दुनियाभर में जन्में तीन लाख से ज्यादा बच्चे, सबसे ज्यादा भारत में: यूनिसेफ

Wed, 02 Jan 2019 01:10 PM IST
गौरव शुक्ला भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Published by: गौरव शुक्ला Updated Wed, 02 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
More than 3 lakh Baby born on new year day most in india says unicef
New Born baby

माना जा रहा है कि नए साल के पहले दिन दुनियाभर में 395,000 बच्चों ने जन्म लिया। भारत में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 70,000 है, जो कि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सर्वाधिक है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) से मिली है। 

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि कैलेंडर में 2019 की शुरूआत में दुनिया भर में 395,072 बच्चों का जन्म होगा। अनुमान है कि इनमें से आधे से ज्यादा बच्चे भारत, चीन, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका और बांग्लादेश सहित आठ देशों में जन्में हैं।
विज्ञापन


इस  देश में जन्में इतने बच्चे

देश  बच्चे
भारत 69,944
चीन 44, 940
नाइजीरिया 25,685
पाकिस्तान 15,112
इंडोनेशिया 13, 256
अमेरिका 11,086
कांगो 10,053
बांग्लादेश 8,428


नया साल आते ही सबसे पहले फिजी में बच्चों का जन्म हुआ जबकि सबसे अंत में अमेरिका में बच्चों का जन्म हुआ। यूनिसेफ ने सभी राष्ट्रों से प्रत्येक नवजात बच्चों के स्वस्थ और जीवित रहने के अधिकार को सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी की उप कार्यकारी निदेशक शार्लेट पेट्री गोर्निटज्का ने दुनिया के देशों से प्रत्येक बच्चे के जीवित रहने के अधिकार सहित उनके अन्य अधिकारों को सुनिश्चित करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed