फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   more than 16.11 Crores people corona infected in the world

कोरोना संक्रमण : विश्व में 16.11 करोड़ से ज्यादा हुई संक्रमितों की संख्या, 33.47 लाख की जान गई

Fri, 14 May 2021 01:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 May 2021 01:57 AM IST
सार

  • काठमांडो घाटी के 12 अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड-19 रोगियों को भर्ती नहीं करने की घोषणा तक कर दी।

विज्ञापन
more than 16.11 Crores people corona infected in the world
कोरोना वायरस.... - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की तरह नेपाल में भी कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन की कमी से मौतें बढ़ने लगी हैं और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन की किल्लत के चलते नेपाल के लुंबिनी प्रांत के दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 14 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा दो और मरीज ऑक्सीजन की कमी से मारे गए हैं।

विज्ञापन


बुटाला के कोरोना अस्पताल में 11 मरीजों की मौज हो गई जबकि तीन की मौत रूपनदेही जिले के भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में तीन की मौत हुई। इस बीच, काठमांडो घाटी के 12 अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड-19 रोगियों को भर्ती नहीं करने की घोषणा तक कर दी।
विज्ञापन


घाटी के कुछ अस्पतालों ने कहा है कि अब रोगियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं है जबकि उनके पास ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर हैं। ‘हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, सरकार ने निजी अस्पतालों से कहा है कि वे ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए 15 दिन में ऑक्सीजन संयंत्र लगवा लें। सरकार इसमें जरूरी सहयोग देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश में संक्रमण के 4,13,111 मामले हैं जबकि मौतों की संख्या 4,084 है। विश्व में कुल संक्रमितों की संख्या 16.11 करोड़ पार हो गई और मृतक संख्या 33.47 लाख है।

यूरोपीय संघ ने कहा, भारत से गैर जरूरी आवाजाही रोकें
यूरोपीय संघ ने अपने सदस्य देशों से भारत के साथ गैरजरूरी आवाजाही रोकने की अपील की है। उसने सदस्य देशों से कहा कि कोविड के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए भारत के साथ गैरजरूरी आवाजाही को अस्थायी रूप से बंद कर दें। आयोग ने कहा कि उसका प्रस्ताव डब्ल्यूएचओ के फैसले पर आधारित है जिसमें भारतीय स्वरूप का स्तर बढ़ाकर ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्स’ किया गया था। 

यूरोपीय आयोग ने कहा, यह आवश्यक है कि भारत से यात्राओं की श्रेणी को सख्ती से न्यूनतम कर दिया जाए और सिर्फ जरूरी कामों से आवाजाही को ही मंजूरी दी जाए। जिन्हें भारत से यूरोप आना हो उनके लिए सख्त जांच और क्वारंटीन की व्यवस्था की जाए।

अमेरिका में स्वीकृत टीके भारतीय स्वरूप के खिलाफ प्रभावी
अमेरिका ने फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन जैसे जिन टीकों को मंजूरी दी है, वे भारत में मौजूद कोरोना वायरस के बी-1617 स्वरूप के खिलाफ प्रभावी हैं। राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. फ्रांसिस कोलिन्स ने कहा कि यह विश्लेषण कोविड-19 के स्वरूप और अमेरिका द्वारा स्वीकृत तीन प्रमुख टीकों के बारे में ताजा आंकड़ों पर आधारित है।

भारत के लिए अमेरिकी फाउंडेशन ने जुटाए 2.5 करोड़ डॉलर, बेरा ने की हैरिस से वार्ता
कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की मदद के लिए एक भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ने 2.5 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई है। भारत-अमेरिकी फाउंडेशन (एआईएफ) के सीईओ निशांत पांडे ने बताया, हम 5,500 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स, 2,300 बिस्तर, 25 ऑक्सीजन संयंत्र और 30,000 वेंटिलेटर भेज रहे हैं जिसके लिए हमने ऑर्डर भी दे दिया है।


दूसरी तरफ, कांग्रेस में सबसे लंबे समय से सदस्य रहे भारतीय-अमेरिकी सांसद एमी बेरा ने भारत में कोविड-19 संकट पर चर्चा करने के लिए यहां व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की और भारत को दी जाने वाली मदद के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed