{"_id":"605ce33f8ebc3e590a004b79","slug":"more-than-12-55-crore-people-infected-from-corona-virus-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में कोरोना: विश्व में 12.55 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, ब्राजील में मृतकों का आंकड़ा तीन लाख के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में कोरोना: विश्व में 12.55 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, ब्राजील में मृतकों का आंकड़ा तीन लाख के पार
Fri, 26 Mar 2021 12:55 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ब्रासीलिया।
एजेंसी, ब्रासीलिया।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:55 AM IST
सार
- अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा 5.58 लाख लोग मारे जा चुके हैं।
- विश्व में 10.12 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक होकर घर भी लौटे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच ब्राजील में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है। यहां बीते दिन 2,244 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, विश्व में संक्रमण के मामले 12.55 करोड़ पार हो चुके हैं जबकि अब तक 27.59 लाख लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
ब्राजील के अलावा अमेरिका में महामारी की वजह से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, यहां 5.58 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। यदि पिछले 24 घंटे में दुनिया भर का आंकड़ा देखें तो 5.83 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इस दौरान 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई। हालांकि विश्व में 10.12 करोड़ से कुछ अधिक लोग ठीक होकर घर भी लौटे हैं लेकिन संक्रमितों की तुलना में यह आंकड़ा कम है। फिलहाल विश्व में 2.13 करोड़ मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन