फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mob storms police station lynch man accused of blasphemy in Pakistans Punjab

Pakistan: हिंसक भीड़ ने थाने पर किया हमला, ईशनिंदा के आरोपी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, मौत

Sat, 11 Feb 2023 09:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 09:49 PM IST
सार

इलाके के वाशिंदों ने दावा किया कि दो साल जेल में बिताने के बाद घर लौटा यह व्यक्ति पवित्र पुस्तकों पर अपनी पूर्व पत्नी की तस्वीर चिपकाकर जादू-टोना करता था। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Mob storms police station lynch man accused of blasphemy in Pakistans Punjab
पुलिस थाने पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हिंसक भीड़ ने शनिवार को एक पुलिस थाने पर हमला करने के बाद ईशनिंदा के आरोपी एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने लाहौर से करीब अस्सी किलोमीटर दूर वारबर्टन, ननकाना साहिब में पुलिस स्टेशन पर धावा बोला और आरोपी वारिस इसा को अपने कब्जे में ले लिया। भीड़ ने उसे निर्वस्त्र किया और उसे सड़क पर घसीटा। इसके बाद उसे पीट-पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक, इलाके के वाशिंदों ने दावा किया कि दो साल जेल में बिताने के बाद घर लौटा व्यक्ति पवित्र पुस्तकों पर अपनी पूर्व पत्नी की तस्वीर चिपकाकर जादू-टोना करता था। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में भीड़ को पुलिस स्टेशन के बड़े गेट पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस भीड़ में बच्चे में बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि पुलिस हिंसक भीड़ को रोकने में क्यों विफल रही। उन्होंने पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक को जिले में कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शरीफ ने कहा, कानून का शासन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसी को भी कानून को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शांति और व्यवस्था के लिए जिम्मेदार संस्थानोंकी पहली प्राथमिकता शांति है और यह हमेशा पहले आनी चाहिए। पंजाब के आईजीपी उस्मान अनवर ने ननकाना सर्कल के डीएसपी नवाज विर्क और वारबर्टन के एसएचओ फिरोज भट्टी को सेवा से निलंबित कर दिया। 

आईजीपी ने डीआईजी अमीन बुखारी और राजा फैसल को मौके पर पहुंचने और जिम्मेदारों और लापरवाही के दोषियों की पहचान करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया। आईजीपी ने एक बयान में कहा, 'किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, इसलिए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और लापरवाही और पेशेवर कदाचार के अपराधियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'


दिसंबर 2021 में पंजाब के सियालकोट शहर में भीड़ ने एक स्थानीय कारखाने में प्रबंधक के रूप में काम करने वाले श्रीलंकाई व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर उसे मार डाला था। इस घटना की व्यापक निंदा हुई थी। लाहौर की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने श्रीलंकाई नागरिक पिरयांथा कुमारा की पीट-पीटकर हत्या के मामले में शामिल 88 संदिग्धों को सजा सुनाई थी। उनमें से छह को मौत की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed