फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mob in pakistan tore the clothes of a woman Tiktoker on Independence Day

पाकिस्तान: स्वतंत्रता दिवस पर सैकड़ों की भीड़ ने महिला टिकटॉकर के कपड़े फाड़े, एफआईआर दर्ज

Wed, 18 Aug 2021 02:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लाहौर।
एजेंसी, लाहौर। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Aug 2021 02:47 AM IST
सार

टिकटॉकर ने अपने साथियों के साथ वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने ऐसा होने नहीं दिया। भीड़ ने उसके कपड़े फाड़कर वहां हवा में उड़ा दिए और उनके गहने छीन लिए।

विज्ञापन
mob in pakistan tore the clothes of a woman Tiktoker on Independence Day
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दिन सैकड़ों की भीड़ द्वारा एक महिला टिकटॉकर के कपड़े फाड़ने की शर्मसार करने वाली घटना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। लॉरी अड्डा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक भीड़ ने टिकटॉकर के कपड़े फाड़कर हवा में उड़ाया।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया में मंगलवार को आई रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। एफआईआर के मुताबिक महिला टिकटॉकर अपने छह साथियों के साथ मिनार ए पाकिस्तान के पास एक वीडियो बना रही थी कि जब करीब 300 से 400 लोगों की भीड़ ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 15000 रुपये की नकदी और पहचान पत्र भी छीन लिया। कुछ लोगों ने महिला की मदद करने की कोशिश की लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और देश भर में इस शर्मसार करने वाली घटना पर गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed