COVID-19 Vaccine: अमेरिका में मॉडर्ना के नए टीके mNexspike को मंजूरी, FDA बोली- सीमित संख्या में इस्तेमाल होगा
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मॉडर्ना की कम खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन mNexspike को मंजूरी दे दी है। यह एक सुरक्षित और असरदार वैक्सीन है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने वालों पर सीमाएं लगाई गई हैं। हर कोई इस वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) देर रात मॉडर्ना की नई कोविड-19 वैक्सीन mNexspike को मंजूरी दे दी है। यह नई पीढ़ी की वैक्सीन है। इसे कम खुराक में बनाया गया है। यह वैक्सीन मौजूदा स्पाइकवैक्स की खुराक का केवल पांचवां हिस्सा है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने वालों पर सीमाएं लगाई गई हैं। इस वैक्सीन का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता है।
मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को एक बयान में कहा कि इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने से कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार होने वाले लोगों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: US: रूसी तेल खरीदने पर भारत-चीन पर लगेगा 500% टैरिफ; अमेरिकी सीनेटर ब्लूमेंथल ने दी चेतावनी
इन लोगों को दी जाएगी वैक्सीन
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वयस्कों के लिए दे दी है। इसके अलावा, 12 से 64 वर्ष की आयु वाले वे लोग, जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी है, जिससे उन्हें कोरोनावायरस का ज्यादा खतरा हो सकता है, इस वैक्सीन का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह वही सीमा है जो एफडीए ने प्रतिस्पर्धी नोवावैक्स के एक अन्य कोविड-19 वैक्सीन विकल्प के लाइसेंस में निर्धारित की थी। ये प्रतिबंध अमेरिका द्वारा अब तक कोविड-19 टीकों को संभालने के तरीके से अलग हैं, जो स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर और अन्य ट्रंप अधिकारियों के टीकों के प्रति संदेह को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: US Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप का सख्त संदेश- अमेरिका में ही बनें पूरी कार और उसके पार्ट्स, टेस्ला को भी चेतावनी
12 साल से ज्यादा उम्र के 11400 लोगों पर किया गया अध्ययन
मॉडर्ना के मौजूदा टीके पर ये प्रतिबंध नहीं हैं। इसका इस्तेमाल लंबे समय से 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए किया जा रहा है। मॉडर्ना ने बताया कि इस वैक्सीन को 12 साल से ज्यादा उम्र के 11,400 लोगों पर आजमाया गया। इस वैक्सीन की तुलना मौजूदा टीके के साथ की गई। कंपनी ने पाया कि नई वैक्सीन सुरक्षित है और असर के मामले में पहले वाली वैक्सीन जितनी ही, या कुछ मामलों में उससे भी बेहतर है।
यह खबर ऐसे समय में आई है, जब ट्रंप प्रशासन ने मॉडर्ना को बर्ड फ्लू (H5N1) समेत संभावित महामारी फ्लू वायरस के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने के लिए दी जा रही फंडिंग को रोक दिया था, जबकि शुरुआती अध्ययन के नतीजे अच्छे थे।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.