फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Crime News: Missouri teacher charged for sending nude photos to student

US में शिक्षिका-छात्र का रिश्ता तार-तार: नाबालिग को भेजी अश्लील तस्वीरें, संबंध बनाने का बनाया दबाव; गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 08:01 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 08:01 AM IST
सार

लाफलिन पर दुष्कर्म का प्रयास, बाल पोनोग्राफी रखने, गवाह के साथ छेड़छाड़, सबूत के साथ छेड़छाड़, अश्लीलता को बढ़ावा देने और नाबालिग को अश्लील सामग्री भेजने का एक-एक मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
US Crime News: Missouri teacher charged for sending nude photos to student
आरोपी शिक्षिका रिक्की लिन लाफलिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के मिसौरी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 25 वर्षीय एक शिक्षिका ने गुरु और छात्र के बीच के रिश्तों को तार-तार करके रख दिया है। दरअसल, मिसौरी में एक शिक्षिका को अपने स्कूल में पढ़ने वाले 16 साल के छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रिक्की लिन लाफलिन को छात्र के साथ अश्लील तस्वीरों के लेन-देन के लिए छह गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

यह हैं आरोप
लाफलिन पर आरोप है कि उसने स्नैपचैट की मदद से छात्र को अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजे। साथ ही उसने छात्र से भी ऐसी ही तस्वीरों की मांग की। इतना ही नहीं, छात्र को संबंध बनाने के लिए अपने घर भी बुलाया था। लाफलिन पर दुष्कर्म का प्रयास, बाल पोनोग्राफी रखने, गवाह के साथ छेड़छाड़, सबूत के साथ छेड़छाड़, अश्लीलता को बढ़ावा देने और नाबालिग को अश्लील सामग्री भेजने का एक-एक मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि शिक्षिका ने छात्र के साथ संबंध बनाए। वहीं, छात्र उसके साथ संबंध नहीं रखना चाहता था।

विज्ञापन

ऐसे आया सच सामने
मैरीज काउंटी शेरिफ को पिछले सप्ताह फेल्प्स काउंटी के एक जासूस से लाफलिन से जुड़े मामले की सूचना मिली थी। जासूस ने जब छात्र से बातचीत की तो सामने आया कि लाफलिन ने उसे अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजे थे। छात्र ने यह भी बताया कि उसने भी अपनी तस्वीरें भेजी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका को सताने लगा था डर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाफलिन को उस समय डर सताने लगा था जब स्कूल में लोग उन दोनों के बारे में बात करने लगे थे। उसे डर था कि अगर सामने आ गया कि छात्र के साथ उसने संबंध बनाए हैं तो वह जेल जा सकती है। इसलिए उसने छात्र से अपने वीडियो और तस्वीरें फोन से हटाने के लिए कहा था। 

आरोपी महिला बोली मुझे नहीं पता...

छात्र से बात करने के बाद पुलिस ने महिला शिक्षक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने यह स्वीकार कर लिया कि वह छात्र से स्नैपचैट पर बात करती थी। शिक्षिका ने कहा कि उसे नहीं पता था कि छात्र नाबालिग है। बता दें, मिसौरी में सहमति से संबंध बनाने के लिए न्यूनतम उम्र 17 साल है। कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका के बॉन्ड की राशि एक लाख डॉलर तय की गई थी। वहीं, स्कूल के जिला अधीक्षक टिम वेबस्टर ने शिक्षिका का नाम लिए बिना इस खबर की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed