फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   miss world 2021 final postponed after covid outbreak

Corona Updates: मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता स्थगित, कोरोना संक्रमण के 17 मामले सामने आने पर लिया फैसला

Fri, 17 Dec 2021 05:45 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 05:45 AM IST
सार

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 98 देशों के प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें सोमालिया की पहली हिजाबी उम्मीदवार खदीजा उमर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
miss world 2021 final postponed after covid outbreak
मिस वर्ल्ड 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के कारण दुनियाभर में चर्चित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को आयोजकों ने स्थगित कर दिया है। इस प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को सैन जुआन के कोलिसियो डी प्यूर्टो रिको में होने वाला था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभाशाली महिलाएं समेत कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें सात जो आईसोलेशन में हैं उनको भी कोरोना होने की सूचना है। वहीं अन्य प्रतिभागियों के लिए जरूरी सुरक्षा मापदंड अपनाए जा रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण रोका जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि अगले 90 दिनों के भीतर उसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगियों और संबंधित कर्मचारियों को एकांतवास, निगरानी में रखा जा रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिलने पर उन्हें घर लौटने की अनुमति दी जाएगी।


पुर्तो रिको के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की थी कि मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट में शामिल 17 लोगों का कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक पाया गया है। वहीं, प्यूर्टो रिको के एक डेली अखबार के अनुसार, मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने संक्रमित सात लोगों को आइसोलेटेड कर दिया गया था।

 

प्यूर्टो रिको के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया था कि 17 मामले सकारात्मक हैं। कल सात की बात हुई थी, लेकिन यह संख्या बढ़ गई। इसके आगे बात करते हुए कहा था कि कोरोना पॉजिटिव लोगों में प्रतियोगिता के उम्मीदवारों के साथ-साथ तकनीकी कर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed