{"_id":"5ee1293a0a6f0f5c8440fef3","slug":"miss-hitler-contestant-sentenced-to-three-years-in-britain-was-part-of-the-ban-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिस हिटलर’ की प्रतियोगी को ब्रिटेन में तीन साल की सजा, प्रतिबंधित ग्रुप में लिया था हिस्सा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
‘मिस हिटलर’ की प्रतियोगी को ब्रिटेन में तीन साल की सजा, प्रतिबंधित ग्रुप में लिया था हिस्सा
Thu, 11 Jun 2020 12:10 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस हिटलर प्रतियोगिता की पूर्व प्रतियोगी एलिस कटर को ब्रिटेन की बर्मिंघम क्राउन अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है। कटर पेशे से एक वेटर थीं, जिन्होंने "मिस बुकेनवल्ड" नाम से मिस हिटलर ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता दूसरे विश्व युद्ध के नाजी कॉन्सेंट्रेशन कैंप के थीम पर आयोजित की गई थी। एलिस के साथ तीन अन्य नाजियों को भी सजा सुनाई गई है। ये सभी मार्च महीने में नेशनल एक्शन नाम के एक प्रतिबंधित ग्रुप का हिस्सा थे, जिसको लेकर कोर्ट की तरफ से सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने 24 साल की एलिस कटर को 25 साल की कैद और उनके 25 वर्षीय पूर्व प्रेमी मार्क जोन्स को साढ़े पांच साल की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी सजा सुनाई है। इनमें 24 वर्षीय गैरी जैक को चार साल छह महीने की सजा और 19 साल के कॉनर स्कोथर्न को 18 महीने की सजा सुनाई गई है। बता दें कि इस मामले में पांचवे व्यक्ति को पिछले साल ही तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन