फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ministers of 20 countries in Saudi Arabia consider situation of global economy virus crisis

वैश्विक अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस पर चर्चा करने को सऊदी अरब में जुटे 20 देश

Sat, 22 Feb 2020 09:34 PM IST
Trainee Trainee एएफपी, रियाद
एएफपी, रियाद Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 22 Feb 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Ministers of 20 countries in Saudi Arabia consider situation of global economy virus crisis
CoronaVirus

20 देशों के वित्त मंत्री और इनके केंद्रीय बैंकों के गवर्नर वैश्विक अर्थव्यवस्था के ताजा हालात तथा कोरोनावायरस संक्रमण से उत्पन्न जोखिमों पर दो दिन की चर्चा के लिये शनिवार को यहां एकत्रित हुए। आयोजकों ने बताया कि इस दो दिन की चर्चा में जी20 के ‘‘वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर वैश्विक अर्थव्यवस्था के परिदृश्य तथा वृद्धि की राह के खतरों से बचाव तथा वृद्धि के प्रोत्साहन के लिए संभावित नीतिगत उपायों पर चर्चा करेंगे।’’

विज्ञापन


आयोजकों ने कहा, ‘‘इनके अलावा वे अर्थव्यवस्थाओं के डिजिटलीकरण से दौर में कराधान की चुनौतियों पर भी चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब कर रहा है। इसका विषय है ‘21वीं सदी के अवसरों की सभी के लिये पहचान’।’’ यह पहला मौका है जब जी20 की अध्यक्षता किसी अरब देश के पास आयी है।
विज्ञापन


इस दो दिवसीय बैठक के दौरान सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान और सऊदी अरब के केंद्रीय बैंक के गवर्नर अहमद अल-खलीफी अध्यक्ष की भूमिका में होंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब चीन में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके असर की आशंकाएं उठ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्तालिना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को यहां कहा कि कोरोनावायरस का अर्थव्यवस्थाओं पर असर हो सकता है थोड़े समय के लिए ही रहे लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था नाजुक हालत में है। जॉर्जीवा ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण अर्थव्यवस्थाओं पर असर अंग्रेजी के ‘वी’ अक्षर के आकार का हो सकता है (तेजी से गिरने के तुरंत सुधार)


कोरोनावायरस के संक्रमण से चीन में अब तक 2,345 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन ने कहा है कि वह जी 20 की इस बैठक में भाग लेने के लिये किसी नेता को नहीं भेजेगा। इस बैठक में सऊदी अरब में चीन के राजदूत अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed