फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Millions in Odesa without power in cold Ukraine winter after Russian drone strikes

Ukraine: रूसी ड्रोन हमलों के बाद अंधेरे में डूबा यूक्रेन का ओडेशा शहर, लाखों लोग मोमबत्तियां जलाने को मजबूर

Sun, 11 Dec 2022 09:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 11 Dec 2022 09:49 AM IST
सार

रूसी सेना ने हाल की सप्ताहों में यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों को तेजी से निशाना बनाया है। इस कारण देश की बिजली व्यवस्था पहले ही खराब हो चुकी है। देशभर में सर्दियों के शुरू होते ही बिजली की कटौती के चलते काफी परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Millions in Odesa without power in cold Ukraine winter after Russian drone strikes
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन के बिजली उत्पादन प्रणाली पर रूसी ड्रोन हमलों के बाद यहां के कई शहर अंधेरे में डूब गए हैं। लेकिन इन शहरों में सबसे अधिक प्रभावित ओडेशा शहर है जहां 15 लाख से अधिक लोगों को मोमबत्ती जलाकर रात गुजारनी पड़ रही है। कंपकपाती ठंड में इस तरह से बिजली का गुल होना लोगों के लिए कई तरह की समस्याएं खड़ी कर रहा है। बिजली के गुल होने से पानी की किल्लत के अलावा खाने-पीने की वस्तुओं का उत्पादन भी बंद हो गया है। कई लोगों को दूसरे शहरों से भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। कई लोगों का व्यवसाय में चौपट हो गया है। खासतौर पर घरों को गर्म करने के उपकरण किसी काम नहीं आ रहे और लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। वहीं बिजली की किल्लत से लकड़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

विज्ञापन


बिजली की भारी कमी, बहाल होने में कई दिन लग सकते हैं: जेलेंस्की
राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को एक वीडियो संबोधन में कहा कि यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में 15 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के मुश्किल जिंदगी काट रहे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पैदा होने वाली बिजली की मात्रा में भारी कमी है और बिजली बहाल होने में कई दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी ड्रोन हमलों ने प्रमुख संचार लाइनों और उपकरणों को किया बाधित 
अधिकारियों के अनुसार, रूसी ड्रोन हमलों ने शनिवार तड़के प्रमुख संचार लाइनों और उपकरणों को बाधित कर दिया। जो लोग   पूरी तरह से बिजली पर निर्भर हैं उन्हें समस्या आ सकती है। प्रशासन ने कहा प्रारंभिक पूर्वानुमानों के अनुसार, ओडेसा क्षेत्र में ऊर्जा सुविधाओं को बहाल करने में पिछले हमलों की तुलना में अधिक समय लगेगा। 


रूस और ईरान के बीच संबंध बढ़ रहे: अमेरिका
इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि ईरान और रूस के बीच संबंधों का विस्तार हो रहा है और देशों के बीच संबंध पूर्ण विकसित रक्षा साझेदारी में विकसित हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बीबीसी को बताया कि अमेरिका ने रिपोर्ट देखी है कि ईरान और रूस घातक ड्रोन के संयुक्त उत्पादन पर विचार कर रहे हैं। रहस्योद्घाटन के बाद यूक्रेन ने रूस पर 17 अक्टूबर को घातक हमलों में इस्तेमाल किए गए 'कामिकेज ड्रोन' का उपयोग करने का आरोप लगाया। हालांकि, तेहरान ने इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed