{"_id":"5bd9533abdec22697652ad6d","slug":"military-helicopter-crashes-in-farah-province-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल समेत सभी 25 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल समेत सभी 25 लोगों की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम फराह प्रांत में खराब मौसम के कारण वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके कारण उसमें सवार सभी 25 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने दी है।
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता नासिर मेहदी ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर्वत अनार दारा जिले से नजदीक के हेरात प्रांत की ओर रवाना होने के तुरंत बाद सुबह करीब नौ बज कर 10 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में अफगानिस्तान के पश्चिमी जोन के उप कोर कमांडर और फराह प्रांतीय परिषद के प्रमुख भी शामिल थे।
प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दक्षिण-पश्चिम अफगानिस्तान हुई इस दुर्घटना में चालक दल सहित सभी यात्रियों की मौत हो गई है। पश्चिमी फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नेसर मेहरी ने कहा कि सेना के दो हेलीकॉप्टर पड़ोसी हेरात प्रांत की तरफ जा रहे थे कि तभी इसका नियंत्रण खो गया।