फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Military crackdown remains neutral despite restrictions and curfew in Myanmar, hundreds of protesters arrested

म्यांमार : प्रतिबंध और कर्फ्यू के बाद भी बेअसर रही सैन्य सख्ती, सैकड़ों प्रदर्शनकारी किए गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2021 02:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, यंगून/नेपीता
एजेंसी, यंगून/नेपीता Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 11 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Military crackdown remains neutral despite restrictions and curfew in Myanmar, hundreds of protesters arrested
म्यामांर में प्रदर्शनकारी और सैन्य बल के बीच बवाल - फोटो : पीटीआई

म्यांमार में प्रदर्शनों पर लगे प्रतिबंध और कर्फ्यू के बाद भी बुधवार को लोग एक बार फिर तख्तापलट के खिलाफ सड़कों पर उतरे। कई शहरों में शुरू हुए प्रदर्शनों को देखते हुए सेना ने सख्ती शुरू कर दी है। उसने लगातार दूसरे दिन रबर की गोलियां, आंसू गैस और पानी की बौछारें छोड़ीं। इससे कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं जबकि ने 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मांडले के मेयर भी हिरासत में, कर्फ्यू की परवाह किए बिना कई जगह प्रदर्शन
बुधवार सुबह सेना के खिलाफ प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही राजधानी नेपीता की ज्यादातर सड़कों पर वॉटर कैनल व्हीकल्स नजर आने लगे। फौजियों को तीन टुकड़ियों में बांटा गया। सबसे आगे रहने वाले सैनिकों के हाथ में डंडे हैं। दूसरे कतार में टियर गैस यानी आंसू गैस छोड़ने वाले सैनिक और तीसरी कतार में रबर बुलेट और वॉटर कैनन वाली टुकड़ी है। लेकिन प्रदर्शनकारी फिर भी सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन


'द म्यांमार टाइम्स' के अनुसार, देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के मेयर यू येविन समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस बीच, यंगून में भी कर्फ्यू की परवाह किए बिना प्रदर्शन हुए। जबकि देश में हुए प्रदर्शनों में सरकारी कर्मचारियों ने सेना प्रमुख की इस धमकी के बाद भी भाग लिया कि यदि वे प्रदर्शनों में शरीक हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शहरों में प्रदर्शन, नारेबाजी
म्यांमार के दो बड़े शहरों यंगून और मंडाले से प्रदर्शन की खबरें सामने आई है। यंगून में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और जापान दूतावास के सामने लोगों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि सत्ता निर्वाचित असैन्य सरकार को लौटाई जाए। इसके अलावा निर्वाचित नेता आंग सान सू ची और सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं को भी रिहा किया जाए।


एनएलडी मुख्यालय पर छापा
पुलिस और सैन्य कर्मियों ने मंगलवार रात यंगून में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के मुख्यालय पर छापा मारा। स्थानीय मीडिया एनएचके वर्ल्ड ने बताया कि इस दौरान किसी के नहीं मिलने पर यहां तोड़फोड़ भी की गई। माना जा रहा है कि सेना ने यह कार्रवाई नवंबर में हुए चुनाव के दौरान धोखाधड़ी के दावे के समर्थन के हिस्से के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed