फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Military coup in Myanmar Security Forces Killed Protesters in Kalay City

म्यांमार: सुरक्षा बलों ने किया कलय शहर पर हमला, सात की मौत

Thu, 08 Apr 2021 01:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, यंगून
एजेंसी, यंगून Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Apr 2021 01:18 AM IST
सार

  • हथियारों से सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे थे कलय नगर के लोग

विज्ञापन
Military coup in Myanmar Security Forces Killed Protesters in Kalay City
म्यांमार के उत्तर-पश्चिमी शहर कलय में प्रदर्शन - फोटो : Twitter

विस्तार

सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी म्यांमार में एक नगर ‘कलय’ पर बुधवार को हमला कर दिया। हमले में कम से कम सात नागरिकों की मौत और कई के घायल होने की खबरें हैं। यहां कुछ निवासियों ने सैन्य तख्तापलट का विरोध करने के लिए घरों में बनी राइफलों का प्रयोग किया था। इनका इस्तेमाल शिकार में किया जाता है। 

विज्ञापन


समाचार वेबसाइट ‘खोनमथंग बर्मीज’ ने कहा कि यह हमला सुबह से पहले किया गया। घटनास्थल के वीडियो में राइफल की गोलियों, उच्च क्षमता वाले हथियारों की आवाजें और हथगोलों के धमाके सुने जा सकते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कहा गया कि हमले में रॉकेट से दागे जाने वाले हथगोलों का इस्तेमाल भी किया गया, लेकिन इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कलय में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। नगर की आधी से अधिक आबादी चिन नस्ली समुदाय से जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed