फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mike Pompeo says Distrust and verify will be US new policy to counter China

'अविश्वास' और 'सत्यापन' होगी चीन से मुकाबले के लिए अमेरिका की नई रणनीति

Fri, 24 Jul 2020 04:44 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Jul 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
Mike Pompeo says Distrust and verify will be US new policy to counter China
माइक पोम्पिओ - फोटो : ANI

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने गुरुवार को (स्थानीय समय) कहा कि वॉशिंगटन अब बीजिंग के साथ व्यवहार के लिए 'अविश्वास' और 'सत्यापन' का नया दृष्टिकोण अपनाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने अन्य देशों से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) उसके व्यवहार को 'रचनात्मक और मुखर' तरीकों से बदलने के लिए दबाव डालने का आह्वान किया। उन्होंने चीन के साथ व्यवहार के लिए जैसे को तैसी की नीति अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहा कि कम्युनिस्ट चीन को सही मायने में बदलने का एकमात्र तरीका यह है कि उसके नेता जो करते हैं उसके आधार पर कार्य करें, न कि वे जो कहते हैं। (पूर्व) राष्ट्रपति (रोनाल्ड) रीगन ने सोवियतों के साथ 'विश्वास लेकिन सत्यापन' के आधार पर व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोम्पियो ने कैलिफोर्निया के योरबा लिंडा में रिचर्ड निक्सन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी में 'कम्युनिस्ट चाइना एंड द फ्री वर्ल्ड्स फ्यूचर' पर बात करते हुए कहा कि परंतु जब बात सीसीपी की आती है, तो मैं कहता हूं, 'डिस्ट्रस्ट एंड वेरिफाइड'। 

उन्होंने कहा कि हमें दुनिया के एक आजाद मुल्क के तौर पर सीसीपी को उसके व्यवहार को अधिक रचनात्मक और मुखर तरीके से बदलने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि बीजिंग के कार्यों से हमारे लोगों और हमारी समृद्धि को खतरा है।

पोम्पियो ने कहा कि अगर आजाद दुनिया कम्युनिस्ट चीन को नहीं बदलती है, तो कम्युनिस्ट चीन हमें बदल देगा। उन्होंने कहा कि पिछले समय में बरते गए व्यवहार का दोहराव सिर्फ इस वजह से नहीं कर सकते हैं क्योंकि वह सहज या सुविधाजनक था।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सपनों की चीनी सदी के बजाय एक आजाद 21वीं सदी के लिए शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि चीन के साथ आंख मूंदकर किए गए अनुबंध विफल हो गए हैं। हमें इन्हें जारी नहीं रखना चाहिए। हमें इन पर वापस नहीं लौटना चाहिए। जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है, हमें एक ऐसी रणनीति की आवश्यकता है जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था और हमारे जीवन की रक्षा करे। 


आजाद विश्व को इस नई निरंकुशता पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। पोम्पियो ने कहा कि हम अब जानते हैं कि चीन के साथ व्यापार एक सामान्य और कानून का पालन करने वाले राष्ट्र के साथ व्यापार करने जैसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed