{"_id":"636d98838b5ea61d7a693c24","slug":"mid-term-elections-donald-trumps-claim-eclipsed-by-disappointing-election-results-republican-leaders-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यावधि चुनाव : निराशाजनक चुनावी नतीजों से ट्रंप की दावेदारी पर ग्रहण, रिपब्लिकन नेताओं के हमले शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मध्यावधि चुनाव : निराशाजनक चुनावी नतीजों से ट्रंप की दावेदारी पर ग्रहण, रिपब्लिकन नेताओं के हमले शुरू
Fri, 11 Nov 2022 06:04 AM IST
योगेश साहू
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 11 Nov 2022 06:04 AM IST
सार
मध्यावधि चुनाव नतीजों से प्रसन्न राष्ट्रपति जो बाइडन कहा कि जनता ने फिर साबित कर दिया कि ‘हम कौन हैं’। उन्होंने कहा, मेरे विचार से यह लोकतंत्र और अमेरिका के लिए सबसे अच्छा दिन है।
विज्ञापन
मध्यावधि चुनाव।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में उम्मीदों के मुताबिक जीत दिलाने में नाकामी के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पर ग्रहण लग गया है। ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में सुर तेज हो गए हैं। फ्लोरिडा में भारी मतों से गवर्नर चुने गए रॉन डिसैंटिस की राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी के पक्ष में पार्टी के नेता लामबंद होने लगे हैं।
विज्ञापन
दोनों सदनों में भारी बहुमत की संभावना के उलट ट्रंप की पार्टी सीनेट में बहुमत गंवा रही है और प्रतिनिधि सभा में भी बेहद मामूली बहुमत ही मिल रहा है। इन नतीजों के बाद उन्हें पार्टी के लिए 'आपदा' और 'विनाशकारी' बताया जा रहा है। मिशिगन, पेन्सिलवेनिया न्यूयॉर्क और विस्कॉन्सिन में संसदीय और गवर्नर पद के कई ट्रंप समर्थक प्रत्याशी हार चुके हैं।
विज्ञापन
इसके बाद 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप की दावेदारी के खिलाफ पार्टी एकजुट होने लगी है। रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप पर हमले शुरू हो गए हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर डिसैंटिस राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी में सबसे पसंदीदा नेता के रूप में उभर रहे हैं।
विज्ञापन
2024 में जीतना है तो ट्रंप को दौड़ से हटाएं
ट्रंप के समर्थक रहे पूर्व सांसद पीटर किंग ने कहा, ट्रंप अब हमारी पार्टी का चेहरा नहीं हैं। पार्टी उनकी छवि से नहीं चल सकती। सीनेट के विपक्ष के नेता मैकॉनल के सलाहकार स्कॉट जेनिंग्स ने तो कहा, अगर 2024 में ट्रंप किसी रिपब्लिकन को अमेरिका का राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं, तो खुद ही इस पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा कर दें।
बाइडन ने खुशी जताई, कहा-लोकतंत्र के लिए अच्छा दिन
मध्यावधि चुनाव नतीजों से प्रसन्न राष्ट्रपति जो बाइडन कहा कि जनता ने फिर साबित कर दिया कि ‘हम कौन हैं’। उन्होंने कहा, मेरे विचार से यह लोकतंत्र और अमेरिका के लिए सबसे अच्छा दिन है।
प्रतिनिधि सभा
रिपब्लिकन 208 सीटों के साथ बहुमत के निकट हैं। डेमोक्रैट्स को 190 सीटें मिली हैं।
सीनेट
रिपब्लिकन को 49 तो डेमोक्रैट्स को 48 सीटें मिली हैं। तीन सीटें अभी फंसी हुई हैं।