फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Michelle Obama says she could not stand husband Barack for ten years

US: मिशेल ओबामा बोलीं- जब बच्चे छोटे थे, तब एक दशक तक पति को नहीं कर पाई थी बर्दाश्त

Fri, 30 Dec 2022 03:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 03:39 PM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ने खुलासा किया कि जब उनके बच्चे छोटे थे तह वह एक दशक तक अपने पति को बर्दाश्त नहीं कर पातीं थीं।

विज्ञापन
Michelle Obama says she could not stand husband Barack for ten years
अपनी बेटियों के साथ मिशेल और बराक ओबामा (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ने खुलासा किया कि जब उनके बच्चे छोटे थे तब वह एक दशक तक अपने पति को बर्दाश्त नहीं कर पाईं थीं। उन्होंने यह टिप्पणी ब्लैक न्यूज स्टेशन रिवोल्ट टीवी पर इंटरव्यू के दौरान कीं। 

विज्ञापन


मिशेल ओबामा, केली रॉलैंड, एच.ई.आर, विनी हार्लो और बेयोंसे की मां टीना नोल्स लॉसन के साथ अपनी शादी के असंतुलन को लेकर बात कर रही थीं। ओबामा दंपति की दो बेटियां साशा और मालिया हैं, जो अब बीस साल की हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


मिशेल ने कहा, लोग सोचते हैं कि मैं थोड़ा ज्यादा कड़वा बोल देती हूं। लेकिन दस साल ऐसे थे जब मैं अपने पति को बर्दाश्त नहीं कर पाई और यह तब हुआ जब हमारे छोटे बच्चे थे। एक तरफ हम अपना करियर बना रहे थे तो दूसरी तरफ हम बच्चों के स्कूल के बारे में चिंता कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारी शादी को तीस साल बीच चुके हैं। 24 साल की मालिया और 21 साल की साशा तब 7 और 10 साल की थीं, जब उनका परिवार व्हाइट में चला गया था। मिशेल ने कहा कि पति के मतभेदों के बावजूद उन्होंने हमेशा उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ भावनाएं बदलती रहती हैं। 


मिशेल ओबामा ने हाल ही में 'द लाइट वी कैरी, ओवरकमिंग इन अनसर्टेन टाइम्स' नाम की दो किताबें जारी की हैं। इनमें उन्होंने ओबामा के साथ संबंधों को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, इस किताब का उद्देश्य निराशा और क्लेश के समय में जीविका के लिए काम करते हुए हमें आशा देना है। नई किताब में मिशेल ने इस बात का जिक्र किया है कि कैसे अस्थिर और उथल-पुथल भरे जीवन में संतुलन बना रहे। 


मिशेल ने बच्चों को लेकर कहा, बच्चे तर्कहीन जरूर होते हैं, लेकिन वे आपकी जरूरत हैं। आप उनसे प्यार करते हैं, इसलिए उन्हें दोष नहीं देते। ऐसे में अगर आपको उनकी कोई चीज बुरी लगती है, तो आप अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed