फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   michael strorm intensified to category-4, america faces heavy storm after 167 years

माइकल तूफान की कैटेगरी-4 हुई, अमेरिका में 167 साल बाद सबसे भीषण तूफान

Thu, 11 Oct 2018 01:51 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
michael strorm intensified to category-4, america faces heavy storm after 167 years
फ्लोरिडा पहुंचा माइकल-4 तूफान
अमेरिका के फ्लोरिडा तट की ओर बढ़ रहा माइकल तूफान अब तक के सबसे विनाशकारी और विकराल तूफान के तौर पर याद किया जायेगा। अमेरिका ने फ्लोरिडा की खाड़ी की ओर तेजी से बढ़ रहे माइकल तूफान की तीव्रता को देखते हुए राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने खतरे की कैटेगरी-4 में होने की घोषणा कर दी है।  माइकल इस वक्त 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है जिसे देखते हुए अमेरिकी सरकार ने 5 लाख लोगों को शहर छोड़ने की चेतावरी जारी कर दी है।
विज्ञापन


माइकल की कैटगरी-4 की तीव्रता का आलम ये है कि समुद्र में 13 फीट तक की लहरें उठ रही हैं। फ्लोरिडा के तट पर एहतियात के तौर पर 2500 सेना के जवानों को तैनात कर दिया है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र के मुताबिक इसी तरह 167 साल पहले वर्ष 1851 में इस तीव्रता का तूफान मापा गया था। तब इस तूफान ने कहर ढा दिया और हजारों जिंदगियां लील गया था।
विज्ञापन


 'अत्यधिक खतरनाक' तूफान में तब्दील हुए माइकल के 'अत्यधिक खतरनाक' तूफान में तब्दील होने की वजह से राष्ट्रीय मौसम सेवा ने फ्लोरिडा के टलाहसी में चेतावनी जारी कर दी है।  शहर के पांच लाख लोगों से कहा गया है कि तूफान बेहद भीषण, और बेकाबू है। इसलिए इससे जान बचानी है तो सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने भी खासतौर पर अमेरिकी लोगो से कहा कि माइकल तूफान एक भयानक तूफान है और इसका पूर्वानुमान अधिक खतरनाक है। यह जानलेवा खतरा है। उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राज्य के लिए आपात स्थिति की घोषणा कर दी है और राहत अभियान शुरू करने के लिए संघीय फंड भी जारी किए हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि यह अनिवार्य है कि आप अपने राज्य के अधिकारियों के निर्देशों पर ध्यान दें और उनके आदेशों का पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed