{"_id":"61b589524c40e93caf0bacc9","slug":"michael-strahan-space-ride-on-jeff-bezos-s-blue-origin-s-rocket-with-laura-shepard-daughter-of-america-s-first-astronaut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू ओरिजिन: 10 मिनट की फ्री अंतरिक्ष यात्रा कर लौटे स्टार स्ट्रेहान का ललचाया मन, जेफ बेजोस बोले- 'इस बार अपना टिकट खुद खरीदना'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्लू ओरिजिन: 10 मिनट की फ्री अंतरिक्ष यात्रा कर लौटे स्टार स्ट्रेहान का ललचाया मन, जेफ बेजोस बोले- 'इस बार अपना टिकट खुद खरीदना'
Sun, 12 Dec 2021 11:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:02 AM IST
सार
फुटबॉल स्टार व टीवी सेलिब्रिटी माइकल स्ट्रेहान ने यह अंतरिक्ष यात्रा अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड की बेटी के साथ की। दोनों को अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन के अंतरक्षि यान से भेजा गया था।
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्रा
- फोटो : @blueorigin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल स्टार व टीवी सेलिब्रिटी माइकल स्ट्रेहान ने शनिवार को अमेजन कंपनी के संस्थापन जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के यान से अंतरिक्ष यात्रा की। दस मिनट की इस यात्रा में उनके साथ अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड की बेटी लौरा शेपर्ड भी थीं। इन दोनों के अलावा इस उड़ान में चार व्यक्ति और शामिल थे। इन चारों ने इस यात्रा का पैसा दिया था तो शेपर्ड और स्ट्रहान के लिए यह यात्रा बिल्कुल फ्री थी।
विज्ञापन
ब्लू ओरिजिन ने जिस अंतरिक्ष यान से 10 मिनट का एनएस-20 मिशन पूरा किया, उस अंतरिक्ष यान का नाम 'न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान' दिया गया था, जो लौरा के पिता और अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड के नाम पर था। कंपनी की ओर से बताया गया कि उनका अंतरिक्ष यान 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। जिसे 10 मिनट बाद पैराशूट की मदद से रेगिस्तान में सुरक्षित तरीके से लैंड करा लिया गया।
विज्ञापन
स्ट्रेहान बोले- अविश्वसनीय
इस यात्रा के बाद माइकल स्ट्रैहान ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि यह असली यात्रा था, लेकिन अविश्वसनीय थी। विमान के जमीन पर लैंड करते ही स्ट्रैहाल कैप्सूल से बाहर आए, उन्होंने कहा कि वह फिर से यात्रा करना चाहते हैं। इस पर बेजोस ने मजाक में कहा कि इस बार उन्हें अपना टिकट खुद खरीदना होगा।
विज्ञापन