फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico seven dead bodies riddled with gunfire in the most violent state of Guanajuato

मेक्सिको: सबसे हिंसक राज्य गुआनाजुआतो में गोलियों से छलनी मिले 7 शव

Mon, 10 Aug 2020 04:18 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 10 Aug 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
Mexico seven dead bodies riddled with gunfire in the most violent state of Guanajuato
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेक्सिको के एक ड्रग माफिया की हाल में हुई गिरफ्तारी के बाद शनिवार को गुआनजुआतो के अधिकारियों ने पुष्टि की कि राज्य की सीमा के पास सड़क के किनारे सात लोगों के गोलियों से छलनी शव पड़े मिले। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वहां से राइफल और पिस्तौल से चलाई गई गोलियों के खोके मिले हैं जो दिखाते हैं कि सभी की हत्या उसी स्थान पर की गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में करीब 20-22 लोग राइफलों, 50 बोर की स्निपर राइफल और कम से कम दो बेल्ट वाली मशीन गन साथ में लिए सेना जैसी वर्दी पहने हुए नजर आए। वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों ने खुद को सांता रोजा गिरोह का प्रतिद्वंद्वी जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल का सदस्य बताया, जो अब गुआनजुआतो में अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed