फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico, Chile and Uruguay halt poultry imports from Brazil after bird flu outbreak

Brazil Bird Flu Outbreak: ब्राजील में बर्ड फ्लू का प्रकोप, मैक्सिको, चिली और उरुग्वे ने पोल्ट्री आयात रोका

Sun, 18 May 2025 07:46 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 07:46 AM IST
सार

ब्राजील में बर्ड फ्लू का प्रकोप बड़े पैमाने पर फैलने के बाद कई देशों ने वहां से पोल्ट्री आयात रोक दिया है। ब्राजील दुनिया के सबसे बड़े पोल्ट्री उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, ब्राजील दुनिया में चिकन मीट उत्पादन का 14% हिस्सा अकेले करता है।

विज्ञापन
Mexico, Chile and Uruguay halt poultry imports from Brazil after bird flu outbreak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ब्राजील में बर्ड फ्लू (पक्षियों में फैलने वाला एक संक्रामक रोग) के पहले बड़े मामले सामने आने के बाद कई देशों ने वहां से मुर्गी और अंडे जैसी पोल्ट्री वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी है। इनमें मैक्सिको, चिली और उरुग्वे जैसे लैटिन अमेरिकी देश शामिल हैं। इससे पहले चीन और यूरोपीय संघ (ईयू) ने भी ब्राजील से पोल्ट्री आयात को रोक दिया था।
विज्ञापन


क्या है मामला?
ब्राजील के कृषि और पशुपालन मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में एक वाणिज्यिक पोल्ट्री फार्म (जहां व्यापार के लिए मुर्गियां पाली जाती हैं) में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हुई है। यह पहला मौका है जब ब्राजील के किसी व्यावसायिक फार्म में बर्ड फ्लू मिला है। पहले केवल जंगली पक्षियों में इसके केस सामने आते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mexico: मैक्सिको के सुरक्षा सलाहकार की गोली मारकर हत्या, अमेरिकी विदेशी मंत्रालय में भी कर चुके थे काम
विज्ञापन
विज्ञापन


किन उत्पादों पर लगी रोक?
मैक्सिको ने अपने बयान में कहा कि एहतियात के तौर पर ब्राजील से चिकन मीट, अंडे देने वाले अंडे, जिंदा मुर्गियां और अन्य पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर अस्थायी रोक लगाई जा रही है। वहीं ब्राजील के कृषि मंत्रालय के अधिकारी लुइस रुआ ने बताया कि चिली और उरुग्वे ने भी पोल्ट्री आयात रोकने का फैसला लिया है।

अमेरिका को अंडों का निर्यात बढ़ा
पिछले कुछ महीनों में अमेरिका में बर्ड फ्लू के कारण अंडों की भारी कमी हो गई थी। इसके कारण ब्राजील से अमेरिका को अंडों का निर्यात 1,000% से अधिक बढ़ गया है। यह बढ़ोतरी जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच दर्ज की गई है।

ब्राजील सरकार की प्रतिक्रिया
वहीं ब्राजील की सरकार ने बताया कि संक्रमित पोल्ट्री फार्म में तुरंत एक आपात योजना लागू की गई है। इसका उद्देश्य सिर्फ बीमारी को खत्म करना ही नहीं है, बल्कि पोल्ट्री उत्पादन को बनाए रखना और देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। सरकार ने विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन समेत स्वास्थ्य मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय और अपने व्यापारिक साझेदार देशों को भी इसकी जानकारी दे दी है।


यह भी पढ़ें - Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई तीव्रता; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

किन क्षेत्रों पर लागू होती हैं पाबंदियां?
कृषि मंत्रालय के अनुसार, पोल्ट्री निर्यात पर प्रतिबंध उस देश के साथ किए गए समझौतों पर निर्भर करता है। अगर बीमारी बड़ी हो, तो पूरा देश प्रतिबंध की चपेट में आता है, वरना सिर्फ संक्रमित राज्य, शहर या फार्म से पोल्ट्री उत्पादों पर ही रोक लगती है।

पहले भी हुआ था विवाद
यह पहली बार नहीं है जब ब्राजील के पोल्ट्री उत्पादों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई गई हो। साल 2018 में यूरोपीय संघ ने सैल्मोनेला बैक्टीरिया की वजह से ब्राजील के 20 पोल्ट्री प्लांट्स से चिकन आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय ब्राजील ने यह मामला विश्व व्यापार संगठन में उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed