{"_id":"68293f8938a85a0bb9035d24","slug":"mexican-security-consultant-who-worked-for-us-state-department-killed-in-cartel-ambush-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mexico: मैक्सिको के सुरक्षा सलाहकार की गोली मारकर हत्या, अमेरिकी विदेशी मंत्रालय में भी कर चुके थे काम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mexico: मैक्सिको के सुरक्षा सलाहकार की गोली मारकर हत्या, अमेरिकी विदेशी मंत्रालय में भी कर चुके थे काम
Sun, 18 May 2025 07:31 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 18 May 2025 07:31 AM IST
सार
Mexico: मेक्सिको के सुरक्षा सलाहकार सेसर गुजमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला ग्वाडलहारा शहर में एक रेस्तरां में हुआ, जब वह दो अन्य प्रशिक्षकों के साथ खाना खा रहे थे। वह अमेरिकी विदेश मंत्रालय में भी काम कर चुके थे।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विस्तार
मैक्सिको के सुरक्षा सलाहकार सेसर गुजमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर एक रेस्तरां में हमला हुआ। बताया जा रहा है कि यह हमला किसी ड्रग माफिया ने प्लान करके किया। गुजमैन अमेरिकी विदेश मंत्रालय में अनुबंध पर भी काम कर चुके थे।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार की रात नौ बजे ग्वाडलजारा शहर में एक रेस्तरां में हुई, जब गुजमैन सुरक्षा और खुफिया प्रशिक्षण देने वाले दो अन्य लोगों के साथ खाना खा रहे थे। गुजमैन के साथ काम कर चुके एफबीआई के सेवानिवृत्त एजेंस आर्तुरो फोंटेस ने बताया कि उन्होंने हाल ही में जलिस्को पुलिस को सुरक्षा और गोपनीय जानकारी से जुड़ा प्रशिक्षण दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: '8647' पोस्ट मामले में सीक्रेट सर्विस ने पूर्व FBI निदेशक कोमी से की पूछताछ, क्रिस्टी नोएम ने की पुष्टि
विज्ञापन
फोंटेस ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में लिखा कि वह और गुजमैन पिछले दो वर्षों से अमेरिकी विदेश मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स और कानून प्रवर्तन शाखा के तहत मैक्सिको की पुलिस को ड्रग विरोधी प्रशिक्षण दे रहे थे। हिदाल्गो राज्य के पूर्व सुरक्षा उप-सचिव कार्लोस अमाडोर की भी हमले में मौत हो गई। वहीं, तीसरे प्रशिक्षक पाब्लो काजिगाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। काजिगाल चिहुआहुआ राज्य के पूर्व रक्षा सचिव रह चुके हैं।
फोंटेस ने कहा, वह सच्चे हीरो थे। जिन लोगों को मैं जानता हूं, उनमें वह सबसे बहादुर थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही गुजमैन का 50वां जन्मदिन मनाया था। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, तीनों लोग एक गली में रेस्तरां में खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलीबारी की और फिर एक लाल रंग की कार से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: Russia-Ukrane War: पुतिन-जेलेंस्की से कल फोन पर बात करेंगे ट्रंप, यूक्रेन में युद्धविराम के लिए डालेंगे दबाव
ग्वाडलहारा स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मृतक अभी उनके देश लिए काम नहीं कर रहे थे। वाणिज्य दूतावास ने सुरक्षा और गोपनीयता के कारणों से उनके पिछले संबंधों के बारे में अधिकारी जानकारी नहीं दी। वाणिज्य दूतावास ने कहा, हिंसा की किसी भी घटना से हम बेहद चिंतित हैं और पीड़ितों व उनके परिवारों के प्रति अपने संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन