फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico bus plunges off cliff, 18 people killed and 33 injured update news

Road accident: Mexico में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 18 लोगों की मौत

Mon, 01 May 2023 09:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 09:55 AM IST
सार

नागरिक सुरक्षा अधिकारी पेड्रो नुनेज ने बताया कि बस पास के राज्य जलिस्को में गुआडालाजारा से 220 किलोमीटर की यात्रा कर रही थी। पर्यटकों को ले जा रही बस अचानक से सड़क से उतर गई और खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Mexico bus plunges off cliff, 18 people killed and 33 injured update news
मेक्सिको बस दुर्घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी मेक्सिको में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में अभी तक 18 लोगों के मारे जाने और 33 अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। बता दें, यह बस गुआयाबिटोस जा रही थी। इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को दी। 

विज्ञापन

 

नागरिक सुरक्षा अधिकारी पेड्रो नुनेज ने बताया कि बस पास के राज्य जलिस्को में गुआडालाजारा से 220 किलोमीटर की यात्रा कर रही थी। पर्यटकों को ले जा रही बस अचानक से सड़क से उतर गई और खाई में जा गिरी। जिस वक्त ये बस हादसे का शिकार बनी उस वक्त ये नायरिट में गुआयाबिटोस के समुंदर के किनारे रिजॉर्ट क्षेत्र में जा रही थी। नुनेज ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त पर्यटक बस में सवार सभी यात्री मैक्सिकन नागरिक थे। हालांकि, फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

 

अभियोजक के कार्यालय ने ट्विटर पर कहा कि आपातकालीन कर्मचारी दुर्घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। वहीं, घायलों को फौरन अस्पताल भेजने के लिए संघीय और प्रांतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारियों के मुताबिक, बस हादसे में 11 महिलाओं और 7 पुरुषों की मौत हुई है। वहीं, हादसे में गंभीर घायल कम से कम 11 नाबालिगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed