{"_id":"5e1936f88ebc3e87bc06a93a","slug":"mexico-11-year-old-student-kill-teacher-injured-five-colleagues-then-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको: 11 साल के छात्र ने शिक्षक की हत्या की, पांच साथियों को घायल कर खुद को मारी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको: 11 साल के छात्र ने शिक्षक की हत्या की, पांच साथियों को घायल कर खुद को मारी गोली
Sat, 11 Jan 2020 08:24 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 11 Jan 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक्सिको के टोरेन शहर के स्कूल में 11 वर्षीय छात्र ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, छात्र दो हैंडगन लेकर स्कूल में दाखिल हुआ था। महिला शिक्षक की हत्या करने के बाद उसने वहां मौजूद अन्य लोगों पर भी गोलीबारी की। इस दौरान पांच छात्र और एक अन्य शिक्षक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
शहर के मेयर जोर्गे जेरमेनो ने कहा कि आरोपी छात्र अपनी दादी के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच अभी चल रही है। गोलीबारी की वजह पता नहीं चल पाई है। लेकिन, यह छात्र कुछ परेशान रहता था।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि छात्र के माता-पिता को खोजा जा रहा है। यह काफी दुखद घटना है। फिलहाल, हम कुछ अंदाजा लगाना नहीं चाहते। कुछ छात्र और एक शिक्षक घायल है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
2017 में भी स्कूल में छात्र ने फायरिंग की थी
टोरेन 6.79 लाख लोग रहते हैं। यह मैक्सिको के उत्तरी राज्य में स्थित है। पिछले दो वर्षों में मैक्सिको में इस तरह की घटनाओं खासतौर से स्कूल में गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उत्तरी मैक्सिको में 2017 में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। उस वक्त एक छात्र ने चार लोगों की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी।