फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Melinda and Bill Gates Divorce: how they might handle division of wealth

गेट्स दंपति का तलाक: कैसे होगा संपत्ति का बंटवारा, क्या होगा कोई विवाद, जानिए सबकुछ

Thu, 06 May 2021 12:15 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 May 2021 12:15 AM IST
सार

बता दें कि अरबपति समाजसेवी बिल और मेलिंडा गेट्स ने मंगलवार को तलाक की घोषणा करते हुए अपनी 27 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि हमारा अब यही मानना है कि अब हम एक दंपति के रूप में साथ नहीं रह सकते है लेकिन अपनी संस्था में हम साथ काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
Melinda and Bill Gates Divorce: how they might handle division of wealth
Bill Gates and Melinda - फोटो : facebook/ONE Liberia

विस्तार

बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के तलाक में उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोई विवाद होने की संभावना न के बराबर है। इसके पीछे का एक बड़ा कारण यह है कि दोनों के पास साझा करने के लिए बड़ी संख्या में संपत्तियां हैं। दूसरा दोनों ही सार्वजनिक रूप से पहले ही कह चुके हैं कि वह अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा समाज कल्याण में देंगे। लेकिन, उनके तलाक के विवादों में न रहने के पीछे की एक वजह यह भी हो सकती है कि दोनों के बीच कोई सेपरेशन कॉन्ट्रैक्ट (अलग होने का अनुबंध) हुआ हो।

विज्ञापन


बता दें कि वाशिंगटन में मेलिंडा गेट्स ने इस सप्ताह तलाक की अर्जी दाखिल की थी। जानकारों का कहना है कि इस तलाक को सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारे के लिए यदि कोई अनुबंध हुआ है तो इस पर आगे बढ़ने या इसके क्रियान्वयन में तब तक कोई समस्या नहीं होगी, जब तक कोई असहमति या आपत्ति नहीं जताई जाती है। वैसे इस तरह का अनुबंध अदालत में बाध्यकारी नहीं होता है। खासतौर पर तब तक जब तक अदालत को ऐसा नहीं लगता है कि किसी एक पक्ष की अनदेखी हुई है। यानी यह उस स्थिति में स्वीकार्य नहीं होता जब अदालत किसी कारण से यह मान ले कि अलग होते वक्त किसी एक पक्ष के लिए गलत हुआ। वैसे जानकारों का यह भी कहना है कि ऐसे अनुबंध उच्च आय वाले दंपतियों के तलाक में कम ही होते हैं, जहां संपत्तियों का बंटवारा काफी पेचीदा हो सकता है।
विज्ञापन


सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार सेलेब्रिटी डिवोर्स लॉयर विलियम ब्रेस्लो का कहना है कि बिल और मेलिंडा गेट्स का तलाक सौ फीसदी सौहार्दपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर ओर से यही संकेत मिल रहे हैं कि वह उसी सभ्य तरीके से तलाक के बाद भी रहेंगे, जैसे कि वह अपने वैवाहिक जीवन के दौरान रहे थे। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, चार मई को बिल गेट्स की नेट संपत्ति 145 बिलियन डॉलर की थी। ऐसे में पैसे के लिए विवाद होने की संभावना न के बराबर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अरबपति समाजसेवी बिल और मेलिंडा गेट्स ने मंगलवार को तलाक की घोषणा करते हुए अपनी 27 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि हमारा अब यही मानना है कि अब हम एक दंपति के रूप में साथ नहीं रह सकते हैं, लेकिन अपनी संस्था में हम साथ काम करते रहेंगे। ट्विटर पर एक संयुक्त बयान में दोनों ने कहा, 'काफी सोच-विचार करने और अपने संबंधों पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है।'

उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल से अधिक समय से वे एक संस्था चला रहे हैं जो दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए काम करती है। बयान में उन्होंने कहा, 'हमारा यही मानना है कि इस मिशन में और संस्था में हम साथ काम करते रहेंगे। लेकिन जीवन के अगले पड़ाव में दंपति के रूप में हम एक साथ नहीं रह सकते हैं। दोनों ने कहा कि हम जीवन के एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में हम अपने परिवार के लिए निजता चाहते हैं।


माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल (65) और मेलिंडा (56) की मुलाकात कंपनी में ही हुई थी। मेलिंडा 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं, तभी दोनों की मुलाकात हुई थी। कुछ साल तक प्रेम संबंधों में रहने के बाद दोनों ने 1994 में हवाई में विवाह कर लिया था। दंपति के तीन बच्चे हैं। संस्था ने एक बयान में कहा कि दोनों इसके सह-अध्यक्ष और न्यासी बने रहेंगे और दोनों के बीच तलाक होने की वजह से संगठन में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed