फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meghan Markle returned to Canada amid crisis in British royal family

प्रिंस हैरी के शाही परिवार छोड़ने के एलान के बाद कनाडा लौटीं मेघन मर्केल

Sat, 11 Jan 2020 04:15 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jan 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
Meghan Markle returned to Canada amid crisis in British royal family
मेघन मर्केल - फोटो : ट्विटर

ब्रिटिश शाही परिवार की जिम्मेदारियों से दूर होने की घोषणा कर तूफान खड़ा करने वाले राजकुमार हैरी की पत्नी मेघन मर्केल कनाडा लौट गई हैं। उन्होंने ब्रिटेन छोड़ दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को उनकी प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि डचेस आफ ससेक्स मेघन मर्केल कनाडा में हैं।’

विज्ञापन


मेघन की प्रवक्ता ने यह जानकारी उन्होंने डेली मेल की रिपोर्ट के बाद दी जिसमें बताया गया था कि बेटे आर्ची से मिलने के लिए मेघन कनाडा लौट गईं। आर्ची अपनी नानी के साथ कनाडा में रहती थी। बता दें कि प्रिंस हैरी ने राजशाही परिवार में अपना वरिष्ठ पद त्यागकर आर्थिक रूप से आजाद होकर काम करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


हालांकि शाही परिवार ने कहा है कि अभी वे प्रिंस हैरी के संपर्क में हैं और इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रिंस ने यह फैसला शाही परिवार में उपजे मतभेदों के चलते लिया था जिसकी सार्वजनिक स्वीकारोक्ति वे काफी पहले कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed