{"_id":"5d85ed2f8ebc3e939f406fbb","slug":"maulvi-arrested-for-sexually-assaulting-a-minor-student-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में नाबालिग छात्र के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला मौलवी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में नाबालिग छात्र के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला मौलवी गिरफ्तार
Sat, 21 Sep 2019 03:01 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 21 Sep 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मदरसे के एक छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक 12 साल के बच्चे के पिता की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बच्चे की चिकित्सीय जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद मौलवी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राय मजहर इकबाल ने कहा कि मामले की उचित जांच के लिए डीएनए परीक्षण और अन्य कानूनी औपचारिकताओं सहित हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
खबर में कहा गया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मौलवी ने किसी और बच्चे का भी उत्पीड़न तो नहीं किया है।
इस बीच पाकिस्तान के एक एनजीओ की रिपोर्ट में सामने आया है कि देश में इस साल के शुरुआती छह महीनों में 1,300 से अधिक बच्चों ने किसी न किसी तरह का यौन उत्पीड़न झेला है।
विज्ञापन
जियो टीवी ने खबर दी कि इस रिपोर्ट में जनवरी से जून के बीच बच्चों के खिलाफ हुई यौन हिंसा की घटनाओं पर गौर किया गया और निष्कर्ष निकाला गया कि इस अवधि के दौरान चौंकाने वाले 1,304 मामले सामने आए हैं।