{"_id":"600b73e787700e539703cbf0","slug":"mathematician-nikhil-srivastava-wins-michael-and-sheila-held-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को किया गया माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार का संयुक्त विजेता घोषित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को किया गया माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार का संयुक्त विजेता घोषित
Sat, 23 Jan 2021 06:25 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुजन ग्राफ पर लंबे समय तक अनुत्तरित सवालों को हल करने के लिए एक युवा भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को दो अन्य लोगों के साथ 2021 के प्रतिष्ठित माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के निखिल श्रीवास्तव, इकोल पॉलिटेक्निक फेडरल डी लॉसाने (ईपीएफएल) के एडम मार्कस और येल विश्वविद्यालय के डैनियल एलन स्पीलमैन को 2021 का ‘माइकल एंड शीला हेल्ड प्राइज’ प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में पदक और 1,00,000 अमेरिकी डॉलर शामिल हैं।
विज्ञापन
श्रीवास्तव, मार्कस और स्पीलमैन ने कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुजन ग्राफ से जुड़े लंबे समय से अनुत्तरित सवालों को हल किया है। इस प्रक्रिया में रैखिक बीजगणित, बहुपदीय ज्यामिति और ग्राफ सिद्धांत के बीच एक गहरे नए संबंध का पता लगाया गया है।
विज्ञापन
श्रीवास्तव वर्तमान में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में गणित के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।