{"_id":"6358e1f576986a1ed96d40cd","slug":"maryam-nawaz-vengeful-tweet-on-slain-scribe-arshad-sharif-outrage-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arshad Sharif death: मरियम की टिप्पणी से पाक में बवाल, पत्रकार अरशद की हत्या पर किया विवादित ट्वीट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Arshad Sharif death: मरियम की टिप्पणी से पाक में बवाल, पत्रकार अरशद की हत्या पर किया विवादित ट्वीट
Wed, 26 Oct 2022 06:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 26 Oct 2022 06:12 PM IST
सार
पाकिस्तानी पत्रकारों ने मरियम नवाज की कड़ी आलोचना की है। वरिष्ठ पत्रकार मजहर अब्बास ने कहा, 'यदि आप दिवंगत पत्रकार के परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त नहीं कर सकते, तो कम से कम इस समय उनके परिवार और दोस्तों को चोट न पहुंचाएं।'
विज्ञापन
मरियम नवाज शरीफ
- फोटो : social media
विस्तार
पाकिस्तान के टीवी पत्रकार व एंकर अरशद शरीफ की केन्या में गोली मारकर की गई हत्या पर मरियम नवाज के विवादित ट्वीट से बवाल मच गया है। मरियम ने हत्या पर उनके पिता व पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनके परिवार को अरशद द्वारा निशाना बनाए जाने की बात कहते हुए प्रतिशोधात्मक टिप्पणी की है। इस टिप्पणी को लेकर पाक पत्रकार व राजनेता मरियम की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ के खिलाफ प्रतिशोधपूर्ण ट्वीट किया। इसे लेकर पूरे पाकिस्तानियों में उनकी भारी आलोचना हो रही है। अरशद की मौत की वजह पहले सड़क हादसे में होने की सूचना आई थी। बाद में पता चला कि केन्या में उन्हें गोली मार दी गई।
विज्ञापन
अरशद को मिली थी जान से मारने की धमकी
पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के कारण के लिए पत्रकार अरशद शरीफ को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद वे छिपकर रह रहे थे, लेकिन 24 अक्तूबर को केन्या में प्रवर्तन एजेंसी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके अरशद पाकिस्तान सरकार के कड़े आलोचक थे।
विज्ञापन
मरियम ने यह ट्वीट किया था
पाकिस्तानी अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज ने ट्वीट में लिखा था, मुझे यह री-ट्वीट करना अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन यह मानव जाति के लिए एक सबक है, जिसका हम सभी को ध्यान रखना चाहिए।' मरियम द्वारा साझा किए गए और अब डिलीट किए जा चुके ट्वीट में कथित तौर पर अरशद के ताबूत का फोटो था। ट्वीट में मरियम ने आरोप लगाया कि दिवंगत पत्रकार अरशद मेरे पिता और पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की छवि खराब करते थे।
परिवार व दोस्तों को चोट न पहुंचाएं मरियम
पत्रकार अरशद शरीफ की मौत पर प्रतिशोधपूर्ण री-ट्वीट के तुरंत बाद, कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने मरियम नवाज की कड़ी आलोचना की है। वरिष्ठ पत्रकार मजहर अब्बास ने कहा, 'यदि आप दिवंगत पत्रकार @arsched के परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त नहीं कर सकते, तो कम से कम इस समय उनके परिवार और दोस्तों को चोट न पहुंचाएं। कृपया इसे हटा दें और खेद प्रकट करें।'
मरियम की टिप्पणी निंदनीय व शर्मनाक
पत्रकार सलीम सैफी ने कहा, 'मरियम के ट्वीट से स्तब्ध हूं, यह उनकी बदले की मानसिकता दिखाता है।' मानवाधिकार कार्यकर्ता अम्मार अली जान ने कहा, 'मृत्यु के बाद किसी के परिवार का मखौल उड़ाना शर्मनाक है। यह विरोधियों के खिलाफ बदले का नजरिया है।' एक अन्य पत्रकार अनस मलिक ने कहा, 'यह असंवेदनशील, निर्दयी व निंदनीय व शर्मनाक टिप्पणी है।'
टीम से आईएसआई प्रतिनिधि को हटाया
पाकिस्तान सरकार ने केन्या में वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या की जांच कर रही एक समिति का बुधवार को पुनर्गठन किया। इससे खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक प्रतिनिधि को हटा दिया गया। एआरवाई टीवी के पूर्व एंकर शरीफ (49) को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता था। इस साल के शुरू में पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के बाद वह केन्या भाग गए थे।