फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mark Zuckerberg's facebook page will be hacked by Taiwanese hacker

मार्क जुकरबर्ग के फेसबुक पेज पर साइबर हमला करेगा ताइवानी हैकर

Fri, 28 Sep 2018 08:22 PM IST
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Mark Zuckerberg's facebook page will be hacked by Taiwanese hacker
चैंग ची युआन
एक ताइवानी हैकर ने घोषणा की है कि वह इस रविवार को मार्क जुकरबर्ग के फेसबुक पेज को हटाएगा और इसका सीधा ऑनलाइन प्रसारण भी करेगा। इसके बाद से सभी साइबर एक्सपर्ट हैरत में हैं क्योंकि रियल टाइम हैकिंग करना इतना आसान नहीं होता। 
विज्ञापन


पैसे लेकर सॉफ्टवेयर में आने वाली दिक्कतों को दूर करने वाला चैंग ची युआन ने अपने 26 हजार से ज्यादा फेसबुक फॉलेअर्स से कहा कि जुकरबर्ग के फेसबुक पेज को शाम छह बजे डिलीट करेगा। हालांकि, इसके बारे में उसने कोई और जानकारी साझा नहीं की। चैंग इस साल 24 साल का हो जाएगा। 
विज्ञापन

यूं तो भारत से लेकर अमेरिका तक के साइबर एक्सपर्ट व्यावसायिक वेबसाइट्स और सॉफ्टवेयर में कमियां निकाल कर आर्थिक लाभ कमाते रहते हैं। लेकिन रियल टाइम हैकिंग करना असामान्य है। 

चैंग पर हाल ही में एक स्थानीय बस चालक ने बस के सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके अलावा चैंग ने एप्पल और टेस्ला जैसी कंपनियों पर भी साइबर हमला करने का दावा किया था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

अपनी हाल की एक पोस्ट में चैंग ने कहा,  'मैं पूरी तरह से हैकर नहीं बनना चाहता, दरअसल मैं हैकर बनना ही नहीं चाहता। मैं सिर्फ ऊब गया हूं और कुछ पैसे कमाने की कोशिश कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed