{"_id":"5bae3ff9867a55013a6c5731","slug":"mark-zugarberg-s-facebook-page-will-be-hacked-by-taiwanese-hacker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मार्क जुकरबर्ग के फेसबुक पेज पर साइबर हमला करेगा ताइवानी हैकर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मार्क जुकरबर्ग के फेसबुक पेज पर साइबर हमला करेगा ताइवानी हैकर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
चैंग ची युआन
एक ताइवानी हैकर ने घोषणा की है कि वह इस रविवार को मार्क जुकरबर्ग के फेसबुक पेज को हटाएगा और इसका सीधा ऑनलाइन प्रसारण भी करेगा। इसके बाद से सभी साइबर एक्सपर्ट हैरत में हैं क्योंकि रियल टाइम हैकिंग करना इतना आसान नहीं होता।
पैसे लेकर सॉफ्टवेयर में आने वाली दिक्कतों को दूर करने वाला चैंग ची युआन ने अपने 26 हजार से ज्यादा फेसबुक फॉलेअर्स से कहा कि जुकरबर्ग के फेसबुक पेज को शाम छह बजे डिलीट करेगा। हालांकि, इसके बारे में उसने कोई और जानकारी साझा नहीं की। चैंग इस साल 24 साल का हो जाएगा।

Trending Videos
यूं तो भारत से लेकर अमेरिका तक के साइबर एक्सपर्ट व्यावसायिक वेबसाइट्स और सॉफ्टवेयर में कमियां निकाल कर आर्थिक लाभ कमाते रहते हैं। लेकिन रियल टाइम हैकिंग करना असामान्य है।
चैंग पर हाल ही में एक स्थानीय बस चालक ने बस के सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके अलावा चैंग ने एप्पल और टेस्ला जैसी कंपनियों पर भी साइबर हमला करने का दावा किया था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
अपनी हाल की एक पोस्ट में चैंग ने कहा, 'मैं पूरी तरह से हैकर नहीं बनना चाहता, दरअसल मैं हैकर बनना ही नहीं चाहता। मैं सिर्फ ऊब गया हूं और कुछ पैसे कमाने की कोशिश कर रहा हूं।'