फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Margaret Atwood and Bernardine Evaristo joint winners of Booker Prize 2019

Booker Prize 2019 : मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को संयुक्त रूप से मिला पुरस्कार

Tue, 15 Oct 2019 06:47 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Oct 2019 06:47 AM IST
सार

  • एटवुड को उनकी किताब 'दि हैंड्मेड्स टेल' के लिए मिला पुरस्कार
  • 'गर्ल, वूमेन, अदर' किताब के लिए सम्मानित हुईं बर्नरडाइन एवरिस्टो
  • दो बार यह पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला लेखिका बनीं एटवुड

विज्ञापन
Margaret Atwood and Bernardine Evaristo joint winners of Booker Prize 2019
मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो - फोटो : ट्विटर/ दि बुकर प्राइजेस

विस्तार

इस साल के प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस साल मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को संयुक्त रूप से साहित्य के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। बता दें कि करीब 30 साल में पहली बार यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दो लोगों को दिया गया है। 

विज्ञापन

बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला और पहली अश्वेत ब्रिटिश लेखिका 

एटवुड को उनके उपन्यास 'दि हैंडमेड्स टेल' (The Handmaid's Tale) और एनरिस्टो को 'गर्ल, वूमेन, अदर' (Girl, Women, Other) उपन्यास के लिए यह पुरस्कार मिला। इसके साथ ही बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला और पहली अश्वेत ब्रिटिश लेखिका बन गई हैं।

विज्ञापन

एटवुड यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका

वहीं, कनाडा की लेखिका एटवुड (79) यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका बन गई हैं। इससे पहले साल 2000 में भी उन्होंने बुकर पुरस्कार जीता था। तब उन्हें 'दि ब्लाइंड असेसिन' (The Blind Assasin) के लिए सम्मानित किया गया था। दो बार बुकर पुरस्कार जीतने वाली वह दूसरी और कुल मिलाकर चौथी लेखक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed