{"_id":"6a61ef57cfddec0c110fa639","slug":"many-soldiers-killed-in-firing-pipe-bombs-blast-in-checkpoint-attack-in-southern-thailand-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड में हिंसा: दक्षिणी प्रांत में सुरक्षा चौकी पर हमला, गोलीबारी-पाइप बम विस्फोट में पांच सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंड में हिंसा: दक्षिणी प्रांत में सुरक्षा चौकी पर हमला, गोलीबारी-पाइप बम विस्फोट में पांच सैनिकों की मौत
Thu, 23 Jul 2026 04:09 PM IST
Pavan
एएनआई, नाराथिवाट
एएनआई, नाराथिवाट
Published by: Pavan
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:09 PM IST
सार
थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत नाराथिवाट में सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में गोलीबारी और पाइप बम विस्फोट से पांच सैनिकों की मौत हो गई। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और संदिग्ध वाहन बरामद किया, जिसे हमलावरों ने सबूत मिटाने के लिए जला दिया था। अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा जताया है।
विज्ञापन
थाईलैंड में हिंसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत नाराथिवाट में सुरक्षा चौकी पर हुए एक बड़े आतंकी हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई। हमलावरों ने पहले सुरक्षा चौकी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और फिर पाइप बम फेंककर हमला किया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। थाईलैंड की रॉयल आर्मी की इंटरनल सिक्योरिटी ऑपरेशंस कमांड (ISOC) के अनुसार, यह हमला 22 जुलाई की शाम नाराथिवाट प्रांत के रा-न्गे जिले के बुकेह सामी चेकपॉइंट पर हुआ। उस समय 45वीं रेंजर फोर्स रेजिमेंट के जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान हथियारबंद हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- Bangladesh: बांग्लादेश में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन देंगे इस्तीफा? शेख हसीना की वापसी से जुड़ी अटकलें तेज
हमले में पांच जवानों की जान गई
आईएसओसी ने सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिणी सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश जारी
हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान अधिकारियों को सी साखोन जिले में एक वाहन मिला, जिसे हमले में इस्तेमाल किए जाने का संदेह है। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने सबूत मिटाने के लिए उस वाहन को आग के हवाले कर दिया था। फोरेंसिक टीम ने हमले वाली जगह और बरामद वाहन दोनों स्थानों से साक्ष्य जुटाए हैं। इनकी मदद से हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
सुरक्षा बढ़ाई गई
आईएसओसी ने कहा कि सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के सामने पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अमेरिका: एरिजोना में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में भारतवंशी अमीश शाह जीते, अब किससे होगा मुकाबला?
लंबे समय से हिंसा प्रभावित है इलाका
थाईलैंड के दक्षिणी प्रांत नाराथिवाट, पट्टानी और याला कई वर्षों से अलगाववादी हिंसा से प्रभावित हैं। इन इलाकों में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर समय-समय पर हमले होते रहे हैं। सरकार लगातार सुरक्षा अभियान चला रही है, लेकिन हिंसक घटनाएं पूरी तरह थम नहीं सकी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bangladesh: बांग्लादेश में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन देंगे इस्तीफा? शेख हसीना की वापसी से जुड़ी अटकलें तेज
विज्ञापन
हमले में पांच जवानों की जान गई
- सार्जेंट मेजर फर्स्ट क्लास तीरायुत सोमाकर्ड
- रेंजर वॉलंटियर विमोल डाबथोंग
- रेंजर वॉलंटियर नट्टासित काओसेना
- रेंजर वॉलंटियर सोलाहुडिंग पी
- रेंजर वॉलंटियर जकारिया जे-ना