फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump musk ukraine starlink Access report

यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा: ट्रंप ने मस्क से की बात; अमेरिकी अधिकारियों ने क्यों किया इनकार?

Fri, 23 Oct 2026 12:31 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 12:31 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने मस्क से यूक्रेन की सैटेलाइट संचार सेवा तक पूरी पहुंच बहाल करने को कहा था। इस बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने स्टारलिंक की गति धीमी करने के लिए अमेरिकी सरकार की ओर से कोई आदेश दिए जाने से इनकार किया। रूबियो ने कहा कि स्टारलिंक एक व्यावसायिक सेवा है, जबकि स्टारशील्ड सैन्य इस्तेमाल के लिए है और यूक्रेन को फिलहाल इसकी पहुंच नहीं दी गई है। दूसरी ओर, पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर बातचीत दोबारा शुरू करने की इच्छा जताई और रूस के सैन्य लक्ष्यों को हासिल करने की बात कही।
 

विज्ञापन
Donald Trump musk ukraine starlink Access report
ट्रंप ने मस्क को किया फोन! - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क को फोन किया था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने उनसे यूक्रेन की सैटेलाइट संचार सेवा तक पूरी पहुंच बहाल करने को कहा। यह फोन उस समय किया गया, जब यूक्रेन के अधिकारियों ने सैन्य ड्रोन चलाने में नई पाबंदियां आने की शिकायत की थी। इससे पहले 21 अक्तूबर को द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट दी थी कि मस्क ने यूक्रेन के सैन्य अभियानों में इस्तेमाल होने वाले स्टारलिंक नेटवर्क की गति जानबूझकर धीमी करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


सेवा धीमी करने का किस ने दिया था आदेश? 
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना ने यूक्रेन में इस्तेमाल होने वाली सैन्य सैटेलाइट संचार सेवा में कटौती करने या पाबंदी लगाने का कोई आदेश नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'हमने कोई सेवा वापस नहीं ली है। हमारे नजरिये से कुछ भी नहीं बदला है। हमने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। हम चाहते हैं कि यूक्रेन को सफलता मिले।' हेगसेथ ने यह भी कहा कि संचार सेवा में बदलाव से जुड़े फैसले कंपनी की सेवा शर्तों के तहत लिए जा सकते हैं और ऐसे फैसले लेने का विकल्प स्टारलिंक के पास है।
विज्ञापन


स्टारलिंक और स्टारशील्ड में क्या अंतर?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी कहा कि स्टारलिंक की सेवा धीमी करने में व्हाइट हाउस की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने बताया कि स्टारलिंक स्पेसएक्स की व्यावसायिक सैटेलाइट संचार सेवा है, जबकि स्टारशील्ड रक्षा और सैन्य इस्तेमाल के लिए बनाई गई सेवा है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है। रूबियो के मुताबिक, यूक्रेन को फिलहाल स्टारशील्ड की सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूस के भीतर गहरे हमले करने के लिए स्टारशील्ड तक पहुंच चाहता है, लेकिन इस समय उसके पास इसकी पहुंच नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: चार साल में तीन युद्ध के बाद इस्राइल में फिर आम चुनाव; कितने दल मैदान में, नेतन्याहू का क्या दांव?


रूबियो ने यूक्रेन और स्टारलिंक को लेकर क्या कहा?
मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका में किसी ने भी स्टारलिंक की इंटरनेट गति धीमी करने का आदेश नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक, स्टारलिंक की सेवा बहाल हो चुकी है। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के दावों पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्हें नहीं पता कि जेलेंस्की किस आधार पर बात कर रहे हैं। रूबियो ने यह भी कहा कि स्टारशील्ड का अनुबंध अमेरिकी सेना से जुड़ा है और इसका यूक्रेन या व्हाइट हाउस के कथित आदेश से संबंध नहीं है। 

यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने क्या कहा?
इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत करने और समाधान तलाशने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ के साथ हुई बातचीत के बाद रूस और अमेरिका त्रिपक्षीय संपर्क दोबारा शुरू करने पर सहमत हुए हैं। पुतिन ने कहा कि इन वार्ताओं का उद्देश्य अंतिम शांति समझौते के बाद रूस और यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा करना होगा, न कि केवल थोड़े समय के लिए लड़ाई रोकना। उन्होंने कहा कि समझौते पर पहुंचना संभव है, लेकिन अगर दूसरा पक्ष कुछ और चाहता है तो स्थिति अलग होगी। साथ ही उन्होंने दोहराया कि रूस अपने सैन्य अभियान के सभी लक्ष्य हासिल करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed