फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh President Mohammad Shahabuddin Likely to Resign Soon Amid Political Turmoil

Bangladesh: बांग्लादेश में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन देंगे इस्तीफा? शेख हसीना की वापसी से जुड़ी अटकलें तेज

Thu, 23 Jul 2026 03:33 PM IST
पीटीआई, ढाका Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 23 Jul 2026 03:33 PM IST
सार

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सरकार उनसे सहज नहीं है। शेख हसीना से कथित संपर्क और उनकी प्रस्तावित वापसी को भी इस घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या बांग्लादेश की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है? आइए, सबकुछ विस्तार से समझते हैं...

विज्ञापन
Bangladesh President Mohammad Shahabuddin Likely to Resign Soon Amid Political Turmoil
बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों और राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनका कार्यकाल अभी लगभग दो साल बाकी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनके इस्तीफे की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। अगर ऐसा होता है तो यह ऐसे समय में होगा, जब देश पहले से ही शेख हसीना सरकार के पतन, नई सरकार के गठन और उनके संभावित लौटने की घोषणा के कारण संवेदनशील राजनीतिक दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन अप्रैल 2023 में पांच साल के कार्यकाल के लिए चुने गए थे। वर्ष 2024 के जुलाई-अगस्त में छात्र आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना भारत आ गईं और तब से यहीं रह रही हैं। उस राजनीतिक बदलाव के बाद भी शहाबुद्दीन अपने संवैधानिक पद पर बने रहने वाले इकलौते शीर्ष पदाधिकारी हैं। अब सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक वरिष्ठ नेता ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति जल्द इस्तीफा दे सकते हैं, हालांकि उन्होंने इसके पीछे का कारण सार्वजनिक नहीं किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NASA-ISRO: धरती पर नजर रख रहा निसार, अंटार्कटिका में दिखी हमिंगबर्ड जैसी आकृति; वैज्ञानिकों के लिए क्यों खास?

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के इस्तीफे की चर्चा क्यों तेज हुई?

पिछले दो दिनों में बांग्लादेशी मीडिया में राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबरों ने तेजी पकड़ी है। रिपोर्टों के मुताबिक, सरकार राष्ट्रपति शहाबुद्दीन से अब सहज नहीं है। अखबार प्रोथोम आलो ने एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र के हवाले से दावा किया कि सरकार इस बात से नाराज है कि राष्ट्रपति ने हाल में शेख हसीना से दोबारा संपर्क स्थापित करने की कोशिश की। वहीं, द डेली स्टार से बातचीत में बीएनपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राष्ट्रपति और शेख हसीना के बीच कथित फोन बातचीत ही इस्तीफे की एकमात्र वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला इससे कहीं अधिक जटिल है, क्योंकि शेख हसीना द्वारा दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा के बाद देश का राजनीतिक माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया है।

शेख हसीना की वापसी और अदालती फैसला कितना अहम?

इस महीने की शुरुआत में शेख हसीना ने कहा था कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी। बांग्लादेश सरकार ने उनकी वापसी की योजना का स्वागत किया, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि उन्हें कानून का सामना करना होगा। 17 नवंबर 2025 को बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने जुलाई आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों में कथित भूमिका को लेकर अनुपस्थिति में सुनवाई करते हुए शेख हसीना और उनके पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को मौत की सजा सुनाई थी। वर्तमान अंतरिम व्यवस्था के दौरान आईसीटी-बीडी कानून में संशोधन किया गया, जिससे अवामी लीग सरकार के नेताओं और अधिकारियों पर भी मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में मुकदमा चलाने का रास्ता खुला।

क्या बांग्लादेश में फिर बदलने जा रहा है राजनीतिक समीकरण?

राष्ट्रपति के संभावित इस्तीफे, शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी और उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई ने बांग्लादेश की राजनीति को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। यदि राष्ट्रपति वास्तव में पद छोड़ते हैं तो यह देश के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों पर बड़ा असर डाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed