फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump demands ilhan omar resignation name controversy

'इल्हान उमर इस्तीफा दें': राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया नाम में धोखाधड़ी का आरोप; शादी के दावे पर क्यों मचा बवाल?

Fri, 23 Oct 2026 11:36 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 11:36 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसद इल्हान उमर पर नाम को लेकर आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें उमर का कथित असली नाम इल्हान नूर सईद एल्मी बताया गया था। उमर के कार्यालय ने रिपोर्ट को झूठा बताते हुए कहा कि इल्हान उमर ही उनका असली नाम है। यह विवाद ऐसे समय बढ़ा है, जब अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक हैं।
 

विज्ञापन
Donald Trump demands ilhan omar resignation name controversy
ट्रंप ने इल्हान उमर पर लगाया गंभीर आरोप - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव नजदीक आने के साथ राजनीतिक टकराव तेज होता दिख रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनेसोटा की पांचवीं संसदीय सीट से सांसद इल्हान उमर के इस्तीफे की मांग की है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि सांसद का असली नाम इल्हान उमर नहीं, बल्कि इल्हान नूर सईद एल्मी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उमर ने इसी नाम के विवाद के बीच गलत पहचान के आधार पर कांग्रेस की सदस्यता हासिल की। हालांकि, उमर के कार्यालय ने रिपोर्ट को पूरी तरह गलत बताया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने इल्हान उमर के बारे में क्या दावा किया?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इल्हान उमर का असली नाम कथित तौर पर इल्हान नूर सईद एल्मी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह नाम उस व्यक्ति अहमद नूर सईद एल्मी के नाम से मेल खाता है, जिसके बारे में आरोप लगाया गया था कि उमर ने उससे शादी की थी और उसके साथ बच्चे भी हुए थे। ट्रंप ने इस मामले को धोखाधड़ी से जोड़ते हुए उमर से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन को भी इस मामले की जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन

ट्रंप ने आगे कहा, 'इसी नाम का इस्तेमाल करके वह चुनी गईं और कांग्रेस की शपथ ली। दूसरे शब्दों में कहें तो, उन्होंने 'इल्हान उमर' नाम का इस्तेमाल किया, जबकि उनका असली नाम कुछ और है - 'इल्हान नूर सईद एल्मी', जो 'इल्हान उमर' से थोड़ा अलग है।' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सांसद की शादी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'उनका सरनेम उनके भाई, अहमद नूर सईद एल्मी के सरनेम से बिल्कुल मेल खाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने भाई से ही शादी की थी और उनके बच्चे भी हैं, खैर, ऐसा करना कानूनी है या नहीं, मुझे नहीं पता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
इल्हान उमर ने क्या कहा?
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सांसद का असली नाम इल्हान नूर सईद एल्मी है। इस पर इल्हान उमर के कार्यालय ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया। उनके कार्यालय ने कहा, 'यह पूरी तरह झूठ है। इल्हान उमर ही उनका असली नाम है।'

उमर के घर पर संघीय जांच एजेंसी ने छापा क्यों मारा?
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब 13 अक्तूबर को होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस (एचएसआई) ने वाशिंगटन डीसी में इल्हान उमर के घर की तलाशी ली थी। अमेरिकी न्याय विभाग ने पुष्टि की थी कि यह कार्रवाई एक चल रही संघीय आपराधिक जांच का हिस्सा थी। खबर के मुताबिक, तलाशी का केंद्र उमर के आव्रजन से जुड़े दस्तावेज थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दायरे में उन दस्तावेजों को भी देखा जा रहा था, जिन्हें उमर के दिवंगत पिता ने उनके बचपन के दौरान पूरा किया था।

यह भी पढ़ें: यूएन की साख पर भारत का सवाल: पी हरीश बोले- 80 साल पुरानी जंग के भरोसे कब तक चलेगी दुनिया; सुधार क्यों अटका?


अदालत में नाम को लेकर क्या बात सामने आई?
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबिया जिले की अमेरिकी जिला अटॉर्नी जीनिन पिरो ने एक याचिका दाखिल की थी। इसमें सांसद के घर की तलाशी के लिए जारी संघीय वारंट को सार्वजनिक करने से रोकने की मांग की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उस याचिका में सांसद का नाम इल्हान नूर सईद एल्मी उर्फ इल्हान अब्दुल्लाही उमर लिखा गया था। हालांकि, किसी कानूनी दस्तावेज में नाम का इस तरह उल्लेख होना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि सांसद ने गलत पहचान का इस्तेमाल किया या धोखाधड़ी की।

इल्हान उमर ने क्या आरोप लगाया?
इल्हान उमर ने अपने घर की तलाशी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था। उनके कार्यालय ने आरोप लगाया कि ट्रंप सरकार संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि यह तलाशी सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग है और राजनीतिक दुश्मनों को निशाना बनाने के लिए संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के इस्तेमाल में अभूतपूर्व बढ़ोतरी है। कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उमर ने कुछ गलत नहीं किया है और किसी राष्ट्रपति को अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए सरकारी ताकत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed