{"_id":"63303b2c710a5b16eb16b21f","slug":"many-people-killed-and-several-dozen-more-were-missing-after-a-boat-capsized-in-river-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boat Capsized: बांग्लादेश में नदी में नाव पलटी, मृतकों की संख्या 50 हुई, कई दर्जन से अधिक लोग लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Boat Capsized: बांग्लादेश में नदी में नाव पलटी, मृतकों की संख्या 50 हुई, कई दर्जन से अधिक लोग लापता
Mon, 26 Sep 2022 11:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:16 PM IST
सार
पिछले साल दिसंबर में भी एक यात्री नौका के एक मालवाहक जहाज से टकराने के बाद डूबने से लगभग 37 लोग डूब गए थे। नवंबर में भी देश के दक्षिण में भोला द्वीप के पास एक ट्रिपल डेकर नौका के पलट जाने से कम से कम 85 लोग डूब गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में नदी में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई दर्जन से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में हुई, जब दुर्गा पूजा उत्सव की शुभ शुरुआत महालय के अवसर पर श्रद्धालु नाव से बोदेश्वरी मंदिर जा रहे थे। नाव पर कम से कम 70 से 80 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने का अनुमान है। पंचगढ़ के उपायुक्त जहीरुल इस्लाम ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ढाका से गोताखोरों का एक दल और शवों की तलाश के लिए नदी में अभियान चला रहा है। हजारों लोगों की भीड़ नदी के किनारे एकत्र हो गए हैं। दरअसल, ढीले सुरक्षा मानकों और ओवरलोडिंग के कारण बांग्लादेश में नाव दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन
पंचगढ़ के बोडा उप-जिले के प्रशासनिक प्रमुख सोलेमान अली ने बताया कि नाव पलटने की घटना में लगभग 24 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में आठ नाबालिग बच्चे और 12 महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल लाए जाने के बाद उनमें से कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार की घटना पर दुख जताया है। इस बीच स्थानीय अधिकारियों को जीवित लोगों के इलाज और मृतकों के मुआवजे के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा गया।
पिछले साल दिसंबर में भी एक यात्री नौका के एक मालवाहक जहाज से टकराने के बाद डूबने से लगभग 37 लोग डूब गए थे। नवंबर में भी देश के दक्षिण में भोला द्वीप के पास एक ट्रिपल डेकर नौका के पलट जाने से कम से कम 85 लोग डूब गए थे। एक हफ्ते बाद एक और नाव डूब गई थी, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई। इस साल अब तक बांग्लादेश में कई नाव दुर्घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।