फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many killed, more injured in shooting at Philadelphia Fairmount Park Know all about it

Philadelphia: फिलाडेल्फिया के फेयरमाउंट पार्क में गोलीबारी; दो की मौत, कम से कम आठ लोगों के घायल होने की खबर

Tue, 27 May 2025 10:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 May 2025 10:21 AM IST
विज्ञापन
Many killed, more injured in shooting at Philadelphia Fairmount Park Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

फिलाडेल्फिया के जानेमाने फेयरमाउंट पार्क में गोलीबारी की खबर है। गोलीबारी में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। जबकि कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं। घटना रात करीब 10.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) लेमन हिल ड्राइव पर हुई। इस वक्त पार्क में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि गोलीबारी की घटना कार मीटअप के बाद हुई। इस अफरातफरी में एक अन्य व्यक्ति को कार की टक्कर लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि ‘मेमोरियल डे’ के मौके पर हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने घटना के बारे में बताया कि फेयरमाउंट पार्क में सोमवार रात हुई गोलीबारी में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ‘मेमोरियल डे’ के मौके पर हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों की हालत स्थिर है। बेथेल ने कहा कि पार्क में अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद गोलीबारी हुई। बेथेल ने कहा, "हम भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन उस वक्त यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है जब व्यक्ति यह निर्णय ले ले कि वह भीड़ पर गोली चलाएगा।
विज्ञापन


डब्ल्यूपीवीआई-टीवी के अनुसार, बेथेल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है। आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने अब तक कोई हथियार बरामद नहीं किया है। बेथेल ने कहा कि जांचकर्ताओं को अब तक यह पता नहीं है कि घटना को अंजाम देने के लिए एक से ज्यादा बंदूक का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में तेजी से गोलीबारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना लिटिल रिवर, साउथ कैरोलिना में एक अन्य सामूहिक गोलीबारी के एक दिन बाद हुई है, जिसमें 11 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने साउथ कैरोलिना की घटना को स्थानीय उप्रदवियों की करतूत बताया है। पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया है कि कोई खतरा नहीं है।

एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि 15 में से एक अमेरिकी ने सामूहिक गोलीबारी देखी है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर की रिपोर्ट में पाया गया कि लगभग सात फीसदी अमेरिकी वयस्क अपने जीवनकाल में सामूहिक गोलीबारी के दृश्य के साक्षी बने हैं। ऐसे ही दो फीसदी से अधिक लोग इस दौरान घायल हुए हैं।


बोस्निया में प्रवासी शिविर के पास गोलीबारी में छह लोग घायल
इस बीच बोस्निया में एक शरणार्थी शिविर के पास प्रतिद्वंद्वी प्रवासी समूहों के बीच गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। इनमें पांच गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गोलीबारी सोमवार शाम को साराजेवो की राजधानी के बाहरी इलाके में ब्लाज़ुज गांव में शिविर के पास हुई। पुलिस ने शिविर पर छापा मारा और तलाशी ली। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बोस्नियाई मीडिया ने बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से समूहों को लाने वाले प्रतिद्वंद्वी तस्करों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी हुई। रिपोर्टों में कहा गया है कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed