फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli Strikes in Syria Including Hezbollah Commander Dozens Killed in Gaza and Lebanon

Israel War: सीरिया में इस्राइली हमले, हिजबुल्ला कमांडर समेत नौ की मौत: गाजा और लेबनान में भी दर्जनों मारे गए

Mon, 11 Nov 2024 08:42 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2024 08:42 AM IST
सार

बचावकर्मियों और अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस्राइल के हवाई हमलों में लेबनान और गाजा में दर्जनों लोग मारे गए। गाजा पट्टी में बचावकर्मियों ने बताया कि क्षेत्र के उत्तर में इस्राइली हमलों में मारे गए 30 लोगों में 13 बच्चे भी शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Israeli Strikes in Syria Including Hezbollah Commander Dozens Killed in Gaza and Lebanon
गाजा में युद्धविराम पर बातचीत - फोटो : ANI

विस्तार

बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, एक बार फिर हमले तेज हो गए हैं। इस्राइल द्वारा गाजा और लेबनान में हमले किए जाने से कई लोग मारे गए हैं। वहीं, इस्राइल को अमेरिकी सहायता की समय सीमा का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


अमेरिका की समय सीमा दो दिन बाद होगी समाप्त
दरअसल, इस्राइल के मुख्य सैन्य समर्थक संयुक्त राज्य अमेरिका ने 15 अक्तूबर को चेतावनी दी थी कि वह अपनी अरबों डॉलर की सहायता राशि में से कुछ रोक सकता है, जब तक कि इस्राइल 30 दिनों के भीतर गाजा पट्टी में सहायता वितरण में सुधार नहीं करता - यह समय सीमा बुधवार को समाप्त हो रही है।
विज्ञापन


बचावकर्मियों और अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस्राइलके हवाई हमलों में लेबनान और गाजा में दर्जनों लोग मारे गए। युद्ध निगरानीकर्ता ने बताया कि सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिण में एक और हमले में हिजबुल्ला कमांडर सहित नौ लोग मारे गए। वहीं, गाजा पट्टी में बचावकर्मियों ने बताया कि क्षेत्र के उत्तर में इस्राइली हमलों में मारे गए 30 लोगों में 13 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा में यहां हुए हमले
गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि पहला हमला जबालिया में एक घर पर हुआ, जिसमें 13 बच्चों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। रिश्तेदार अब्दुल्ला अल-नज्जर ने बताया कि सुबह करीब छह बजे अलौश परिवार के घर में बहुत बड़ा विस्फोट हुआ। जब हम यहां पहुंचे तो सभी शव क्षत-विक्षत हो चुके थे। वहीं, दूसरा हमला गाजा शहर के सबरा इलाके में हुआ, जहां पांच लोग मारे गए।

छह अक्तूबर से तेज हुए हमले
पहले से ही तबाह उत्तरी गाजा में हमास को फिर से संगठित होने से रोकने की कसम खाते हुए, इस्राइल ने छह अक्तूबर को एक बड़ा हवाई और जमीनी हमला शुरू किया। जबलिया हमले के बाद, इस्राइली सेना ने कहा कि उसने उन बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया, जिसमें आतंकवादी काम कर रहे थे और सैनिकों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। 

लेबनान में मारे गए 23 लोग
लेबनान में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बेरूत के उत्तर में अलमत गांव पर इस्राइली हमले में सात बच्चों सहित 23 लोग मारे गए।हिजबुल्ला के सदस्य राएड बेरो ने कहा, 'मलबे के नीचे केवल बच्चे, बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं हैं।' बेरो ने इस्राइल के इन आरोपों का खंडन किया कि नागरिकों के बीच हिजबुल्ला के सदस्य और हथियार छिपे हुए थे।



सहायता में वृद्धि होनी ही चाहिए: अमेरिका
इस्राइल के मुख्य सैन्य समर्थक संयुक्त राज्य अमेरिका ने 15 अक्तूबर को चेतावनी दी थी कि वह अपनी अरबों डॉलर की सहायता राशि में से कुछ रोक सकता है, जब तक कि इस्राइल 30 दिनों के भीतर गाजा पट्टी में सहायता वितरण में सुधार नहीं करता - यह समय सीमा बुधवार को समाप्त हो रही है।

उस समय राज्य विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने इस्राइल की सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि गाजा में सहायता का स्तर आज के बहुत, बहुत निम्न स्तर से ऊपर आने के लिए बदलाव किए जाने की आवश्यकता है।  अधिक स्वतंत्रता देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed