Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के निधन पर विश्वभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति पुतिन ने भी जताया शोक
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुनियाभर के कई नेताओं श्रद्धांजलि अर्पित की। आईए जानते है कि किसने क्या कहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने एक पोस्ट में कहा कि भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया है। उन्होंने पूर्व पीएम को अफगानिस्तान के लोगों के अटूट सहयोगी और दोस्त बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। करजई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मैं उनके परिवार, सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
#India has lost one of its most illustrious sons. #Dr_Manmohan_Singh was an unwavering ally and friend to the people of #Afghanistan. I profoundly mourn his passing and extend my deepest condolences to his family, the government, and the people of India.
— Hamid Karzai (@KarzaiH) December 26, 2024
May his soul find… pic.twitter.com/ZrY5bCFVIR
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक दयालु अभिभावक और मालदीव के अच्छे मित्र थे।
So sad to hear Manmohan Singh has passed. I always found him a delight to work with, and like a benevolent father figure. He was a good friend of the Maldives. @HCIMaldives pic.twitter.com/I0vnfimKpl
— Mohamed Nasheed (@MohamedNasheed) December 26, 2024
इसके साथ ही भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारत और रूस के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का योगदान भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों में अतुलनीय था। उनका सौम्य व्यवहार और एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी विशेषज्ञता हमेशा सराही जाती थी।
It is moment of poignant sorrow and grief for India and for Russia. Dr Manmohan Singh‘s contribution to our bilateral ties was immeasurable. His suave demeanor was always endearing as unquestionable was his expertise as an economist and his commitment to the progress of India. pic.twitter.com/rxjUQsFgj5
— Denis Alipov 🇷🇺 (@AmbRus_India) December 26, 2024
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब ए प्रॉमिस्ड लैंड में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह ऐसे नेता है कि जब वो बोलते है तो पूरी दुनिया सुनती है। किताब में ओबामा ने आगे लिखा कि मनमोहन सिंह भारत की अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने के मुख्य आर्किटेक्ट थे और उन्होंने लाखों भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला।
यूएसआईबीसी अध्यक्ष अतुल केशप ने मनमोहन सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि
अमेरिकी राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। केशप ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए भारत और अमेरिका के बीच आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता के रूप में सराहा। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
एक्स पर एक पोस्ट में केशप ने लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार और भारत के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ाने, उन्हें आधुनिक बनाने और दोनों देशों को रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
अमेरिकी विदेश मंत्री ने मनमोहन सिंह को बताया- भारत-अमेरिकी संबंधों का सच्चा समर्थक
कनाडा के पूर्व पीएम ने भी जताया दुख
I am saddened to learn of the passing of my former colleague, Prime Minister Manmohan Singh. He was an individual of exceptional intelligence, integrity, and wisdom. Laureen and I wish to convey our condolences to all his family and friends.
— Stephen Harper (@stephenharper) December 26, 2024
फ्रांस के राष्ट्रपति ने जताया दुख
चीन ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारत-चीन संबंधों के विकास में 'सकारात्मक योगदान' दिया और उनके कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच विवादित सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए किए गए प्रमुख समझौतों को याद किया।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में सिंह की विरासत से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सिंह भारत के एक वरिष्ठ राजनेता और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे और उन्होंने भारत-चीन संबंधों के विकास में सकारात्मक योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि जब वह प्रधानमंत्री थे, तो चीन और भारत ने शांति और समृद्धि के लिए रणनीतिक सहकारी साझेदारी की स्थापना की घोषणा की थी और भारत-चीन सीमा प्रश्न के समाधान के लिए राजनीतिक मापदंडों और मार्गदर्शक सिद्धांतों पर एक समझौते पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चीन उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और भारत सरकार, लोगों और सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ अपने जुड़ाव की यादें ताजा कीं। शुक्रवार को लाहौर में उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को इतिहास में ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अच्छा उदाहरण मनमोहन सिंह का यह बयान है कि “उन्हें उस दिन का इंतजार है जब अमृतसर में नाश्ता, लाहौर में दोपहर का भोजन और काबुल में रात का खाना संभव होगा”।
कसूरी ने आगे कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह उस प्रक्रिया का हिस्सा बने, जिसमें दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के दौरान अभूतपूर्व प्रगति हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान लोगों के बीच संपर्क में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों सरकारों के बीच आपसी विश्वास का निर्माण हुआ। कसूरी ने कहा कि इससे उन्हें जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान के लिए संभावित रूपरेखा का खाका तैयार करने में भी मदद मिली।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रूसी दूतावास के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'मनमोहन सिंह एक उत्कृष्ट राजनेता थे। प्रधानमंत्री के रूप में और अन्य उच्च पदों पर रहते हुए, उन्होंने भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व मंच पर इसके हितों को मुखर करने में बहुत कुछ हासिल किया। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में एक बड़ा व्यक्तिगत योगदान दिया, जिससे उन्हें विशेष विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया जा सका। मुझे इस उल्लेखनीय व्यक्ति से कई बार बात करने का अवसर मिला। हम उनकी यादों को संजो कर रखेंगे'।
✍️ #Putin: He also made a major personal contribution to strengthening friendly ties between our two countries.
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) December 27, 2024
I had the occasion of talking with this remarkable man several times. We will cherish the memory of him.
Read in full 👉🏻 https://t.co/4N3Xiz1F9k https://t.co/3iMhDyp6gR
पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन से 'दुखी' पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से दुखी हैं, जिन्होंने 'भारत-पाकिस्तान संबंधों को सुधारने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी।' इशाक डार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से दुखी हूं। पाकिस्तान के चकवाल जिले के एक गांव में जन्मे सिंह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और राजनीतिक नेता थे। उन्हें उनकी बुद्धिमत्ता और सौम्य व्यवहार के लिए याद किया जाएगा।'
सुनील भारती मित्तल ने पूर्व पीएम को किया नमन
#LISTEN | Demise of former PM #ManmohanSingh | Founder and Chairman of Bharti Enterprises, Sunil Bharti Mittal says, "...People like me would not have been in my position today had the 1991-92 (economic) reforms not unshackled the burden of regulations and licensing."
— ANI (@ANI) December 27, 2024
Sunil… pic.twitter.com/MwaSUAk9IS
#LISTEN | Demise of former PM #ManmohanSingh | Founder and Chairman of Bharti Enterprises, Sunil Bharti Mittal says, "The Biggest memory (of the former PM) is a breakdown of the license Raj... When we used to have licensing - kind of putting a ceiling on what we can do... And one… pic.twitter.com/dj2Ltv9T2f
— ANI (@ANI) December 27, 2024