फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Manama, Bahrain: AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, 'Pakistan is an aggressor and not a victim.'

Asaduddin Owaisi: बहरीन में पाकिस्तान पर बरसे एआईएमआईएम सांसद; ओवैसी ने कहा- पड़ोसी देश हमलावर है, पीड़ित नहीं

Sun, 25 May 2025 10:35 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 25 May 2025 10:35 PM IST
सार

पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने यह भी बताया कि पहलगाम हमले के बाद टीआरएफ ने खुद दो बार हमले की जिम्मेदारी ली थी, और भारतीय साइबर विशेषज्ञों ने ये पाया कि ये बयान पाकिस्तानी सेना के कैंटोनमेंट इलाके के पास से इंटरनेट पर डाला गया था। इससे पाकिस्तान की संलिप्तता और स्पष्ट हो जाती है।

विज्ञापन
Manama, Bahrain: AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, 'Pakistan is an aggressor and not a victim.'
असदुद्दीन ओवैसी, सांसद, एआईएमआईएम - फोटो : ANI

विस्तार

बहरीन के मनामा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक अहम बयान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'पाकिस्तान एक हमलावर देश है, न कि कोई पीड़ित।' ओवैसी बहरीन में एक बैठक के दौरान भारत की ओर से पक्ष रख रहे थे। उन्होंने आतंकवाद, पाकिस्तान की भूमिका और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर कई गंभीर मुद्दे उठाए।

विज्ञापन


पाकिस्तान की आतंकवाद में भूमिका को उजागर किया गया
इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बैठक में उन्होंने भारत का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से प्रशिक्षित और मदद किए गए आतंकवादी कई सालों से भारत में हमले कर रहे हैं। इन हमलों में हजारों निर्दोष भारतीयों की जान गई है। उन्होंने मुंबई ब्लास्ट, ट्रेन धमाकों, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सामने हुए आत्मघाती हमले, पुलवामा और पठानकोट हमलों का जिक्र करते हुए सबूत दिए कि इन सभी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CDS: सीडीएस चौहान ने की उत्तरी-पश्चिमी कमानों की रणनीतिक समीक्षा; सतर्कता-एकजुटता और तालमेल का बताया महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआरफ और पहलगाम हमले का भी किया जिक्र
असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि दिसंबर 2023 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसपी) से मांग की थी कि टीआरएफ नाम के संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि यह भारत में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकता है। उन्होंने ये भी बताया कि अप्रैल 2025 में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने कश्मीर को लेकर जो भाषण दिया, वो भी पाकिस्तान के इरादों को उजागर करता है।



यह भी पढ़ें - Assam: भारत को धमकी देने वालों को सरमा की दो टूक: बांग्लादेश के दो 'चिकन नेक' सिलीगुड़ी से भी ज्यादा असुरक्षित

बहरीन सरकार के साथ भी उठाया मुद्दा
असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि उन्होंने बहरीन की सरकार से भी कहा कि भारत को अस्थिर करने की जो कोशिशें हो रही हैं, वो दक्षिण एशिया और पूरे क्षेत्र के लिए खतरा हैं। बहरीन के अधिकारियों ने इस बात से सहमति जताई। उन्होंने ये भी कहा कि भारत के कई लोग बहरीन में काम करते हैं और विकास में योगदान दे रहे हैं। इसलिए भारत में शांति और स्थिरता बहरीन के लिए भी जरूरी है।



बैजयंत पांडा की टीम का हिस्सा हैं ओवैसी
बता दें कि, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद फंगनन कोन्याक, एनजेपी सांसद रेखा शर्मा, सांसद सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद और राजदूत हर्ष श्रृंगला भी शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed