फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Manafort shared polling data on 2016 election with elusive Russian

ट्रंप के चुनाव प्रचार मुहिम प्रमुख ने स्वीकारा-रूस को दिया था मतदान संबंधी डेटा

Wed, 09 Jan 2019 12:43 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 09 Jan 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Manafort shared polling data on 2016 election with elusive Russian
donald trump - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एक समय डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार मुहिम संभालने वाले पॉल मनाफोर्ट ने रूस को मतदान संबंधी डाटा दिया था। मंगलवार को एक अदालत में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने मुहिम के मतदान संबंधी आंकड़े खुफिया विभाग से जुड़े रूस के एक नागरिक को मुहैया कराया था। 

विज्ञापन


मनफोर्ड ने 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच कर रहे विशेष अधिवक्ता रोबर्ट मुलर के इन आरोपों से इंकार किया कि उन्होंने कोंस्टेंटिन किलिमनिक के साथ संबंध के बारे में झूठ बोला। उन्होंने तर्क दिया कि वह व्यस्त चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान जानकारी भूल गए थे। 
विज्ञापन


मनफोर्ड के अधिवक्ताओं ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके मुवक्किल ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रचार मुहिम के प्रबंध में बहुत व्यस्त थे और उन्हें हर बात याद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के इन आरोपों के संबंध में भी यही बात लागू होती है कि मनफोर्ड ने 2016 राष्ट्रपति पद की मुहिम के संबंध में किलिमनिक के साथ चुनाव डेटा साझा करने के बारे में झूठ बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed