फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man dies on New York subway after being put in chokehold by co-passenger

New York: न्यूयॉर्क में सबवे के अंदर भिड़े दो यात्री, 15 मिनट तक एक दूसरे से लड़ते रहे; दम घुटने से एक की मौत

Wed, 03 May 2023 05:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 03 May 2023 05:39 PM IST
सार

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि मृतक व्यक्ति की पहचान जारी नहीं की गई है। साथ ही घटना के गवाहों ने कहा है कि मृतक व्यक्ति सबवे में अन्य यात्रियों के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रहा था।  
 

विज्ञापन
Man dies on New York subway after being put in chokehold by co-passenger
न्यूयॉर्क में सबवे में मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूयॉर्क में मेट्रो (सबवे) में दो व्यक्तियों की मारपीट में एक व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति सोमवार को अचानक सबवे में घुस गया था और आक्रामक भाषण देने लगा। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे वश में करने और शांत करने के लिए हाथ से उसका गला (रियर नेकेड चोकहोल्ड) दबाया। इसी दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना का वीडियो बनाने वाले जुआन अल्बर्टो वाज़क्वेस एक स्वतंत्र पत्रकार हैं। उन्होंने यह वीडियो अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर भी किया है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि मृतक व्यक्ति की पहचान जारी नहीं की गई है। साथ ही घटना के गवाहों ने कहा है कि मृतक व्यक्ति सबवे में अन्य यात्रियों के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रहा था।  
विज्ञापन


घटना के वीडियो में दिख रहा है कि जब मृतक व्यक्ति सबवे में भाषणबाजी कर रहा था तब उसे रोकने के लिए एक व्यक्ति आगे आता है, जिसकी उम्र 24 साल थी। इसके अलावा, दो व्यक्ति मृतक व्यक्ति को वश में करने की कोशिश कर रहे हैं और वह उन्हें पैरों से लात मार रहा है। वीडियो बनाने वाले स्वतंत्र पत्रकार ने बताया कि यह मारपीट करीबन 15 मिनट तक चली। उस दौरान, ट्रेन ब्रॉडवे-लाफायेट स्टेशन पर रुकी। उस बीच, ट्रेन की गाड़ी के अंदर के सभी यात्री चले गए, सिवाय उन तीन के जो मृतक यात्री को वश में करने का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने कहा कि सबवे में लड़ाई को लेकर दोपहर 2:25 बजे के आसपास 911 पर कॉल करके पुलिस को ब्रॉडवे-लाफायेट स्टेशन पर बुलाया गया। हालांकि अधिकारी जब पहुंचे तो वह व्यक्ति फर्श पर बेहोश पड़ा था। पुलिस ने कहा कि चोकहोल्ड में व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसी ने नहीं सोचा था कि वह आदमी मर जाएगा।


रिपोर्ट्स में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हवाले से कहा गया है कि उसे रोकने के लिए गए 24 वर्षीय युवक से पुलिस ने हिरासत में पूछताछ की और छोड़ दिया। इसमें कहा गया है कि आदमी पर आरोप नहीं लगाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed