फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man arrested for Downing Street car crash released re-arrested

UK: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के घर पर टक्कर मारने वाले को पहले छोड़ा, फिर दूसरे आरोप में किया गिरफ्तार

Sat, 27 May 2023 10:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 May 2023 10:36 PM IST
सार

पुलिस ने शनिवार को कहा, घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका आतंकी गतिविधि से कोई संबंध नही है। संदिग्ध को खतरनाक ड्राइविंग और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Man arrested for Downing Street car crash released re-arrested
10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित कार्यालय के गेट पर कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास और 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित कार्यालय के गेट पर कार से टक्कर मारने के बाद हिरासत में लिए गए 43 वर्षीय आरोपी को पहले मामले में रिहा कर दिया गया, लेकिन इसके तुरंत बाद बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे उसे वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उसे शुक्रवार 23 जून को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को कहा, घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका आतंकी गतिविधि से कोई संबंध नही है। संदिग्ध को खतरनाक ड्राइविंग और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन


डाउनिंग स्ट्रीट की घटना की कई सीसीटीवी तस्वीरों में एक छोटी सिल्वर कार गेट से टकराती दिखी थी। पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिस समय यह घटना हुई थी, तब प्रधानमंत्री सुनक अपने कार्यालय में थे। हालांकि, वह एक और कार्यक्रम से निकलने के बाद पूर्व निर्धारित दूसरे कार्यक्रम के लिए चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed