फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mamdani's relationship with NYPD gets icy after officers were pelted in a snowball fight

New York Snowball Fight: बर्फ के गोले पर सियासत, पुलिस ने कहा- हम पर हमला हुआ, ममदानी बोले- बच्चों की शरारत

Thu, 26 Feb 2026 04:18 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 26 Feb 2026 04:18 AM IST
सार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सियासत को बर्फ के गोले गरमा रहे हैं। दरअसल, वॉशिंगटन स्क्वायर पार्क में स्नोबॉल फाइट का माहौल शुरू में मस्ती भरा था, लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ गए। वहीं जब पुलिस के दो अधिकारी पार्क में पहुंचे तो कई लोगों ने चारों तरफ से उन पर बर्फ के गोले फेंके। पढ़ें पूरा विवाद...

विज्ञापन
Mamdani's relationship with NYPD gets icy after officers were pelted in a snowball fight
जोहरान ममदानी, मेयर, न्यूयॉर्क - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारी बर्फबारी के बाद सोमवार को वॉशिंगटन स्क्वायर पार्क में बड़ी संख्या में लोग स्नोबॉल फाइट (बर्फ के गोले फेंकने का खेल) के लिए जमा हुए। माहौल शुरू में मस्ती भरा था, लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ गए। सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में दिखा कि जब पुलिस के दो अधिकारी पार्क के अंदर पहुंचे तो कई लोगों ने चारों तरफ से उन पर बर्फ के गोले फेंकने शुरू कर दिए। कुछ वीडियो में दिख रहा है कि एक अधिकारी की आंख लाल हो गई थी और वह आंख मलते नजर आया। बाद में पुलिस ने कहा कि कई अधिकारियों के चेहरे, सिर और गर्दन पर चोट लगी, और दो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-Iran Talks: परमाणु वार्ता से पहले ट्रंप सरकार का बड़ा कदम, ईरान पर नए प्रतिबंध; 30 लोग और कंपनियां शामिल
विज्ञापन


पुलिस ने कहा- यह हमला था
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) और उसकी प्रमुख जेसिका टिश ने इस घटना को शर्मनाक और अपराध बताया। पुलिस यूनियन ने भी बयान जारी कर कहा कि यह सिर्फ खेल नहीं था, बल्कि यह सीधा हमला था। पुलिस अब चार लोगों की तलाश कर रही है। उनकी तस्वीरें जारी की गई हैं और जनता से पहचान में मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने कहा- बच्चों की मस्ती थी
दूसरी तरफ, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इस घटना को ज्यादा गंभीर नहीं माना। उनका कहना है कि वीडियो देखने के बाद उन्हें लगा कि यह सिर्फ एक स्नोबॉल फाइट थी जो थोड़ा काबू से बाहर हो गई। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से इस पर आपराधिक मुकदमा चलाने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह पुलिस प्रमुख के संपर्क में हैं और उनके काम की सराहना करते हैं, लेकिन दोनों के बयान अलग-अलग होने से मामला राजनीतिक रूप लेता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें - Elon Musk: बच्चों के उत्पीड़न से जुड़े पुराने लेख से मस्क के निशाने पर क्यों आया न्यूयॉर्क टाइम्स? जानें मामला

राजनीतिक असर भी संभव
मेयर ममदानी पहले भी पुलिस विभाग की आलोचना कर चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने पुलिस को लेकर कुछ सख्त बयान दिए थे, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी। अब इस नए घटनाक्रम से पुलिस और मेयर के बीच रिश्तों में ठंडापन साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed