{"_id":"699f3b8fb90c7d3cc5052d7f","slug":"why-elon-musk-targets-new-york-times-for-an-old-article-about-child-molestation-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: बच्चों के उत्पीड़न से जुड़े पुराने लेख से मस्क के निशाने पर क्यों आया न्यूयॉर्क टाइम्स? जानें मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: बच्चों के उत्पीड़न से जुड़े पुराने लेख से मस्क के निशाने पर क्यों आया न्यूयॉर्क टाइम्स? जानें मामला
Wed, 25 Feb 2026 11:42 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:42 PM IST
सार
एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक दशक पुराने लेख को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स की कड़ी आलोचना की। यह विवाद 2014 में रटगर्स लॉ स्कूल की प्रोफेसर मार्गो कैपलान एक विवादित लेख से जुड़ा है। इस लेख में बच्चों के खिलाफ अपराधों को मानसिक विकार के तौर पर बताया गया है।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय देने के लिए मशहूर हैं। उनके एक हालिया बयान ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। टेस्ला के सीईओ ने अपने स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दशक पुराने एक लेख को लेकर द न्यूयॉर्क टाइम्स की आलोचना की, जो हाल ही में फिर से सुर्खियों में आया है।
विवादित लेख में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को केवल आपराधिक व्यवहार के बजाय मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखने का सुझाव दिया गया था। मस्क के तीखे शब्दों ने मीडिया की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा पर बहस को फिर से हवा दे दी है। आइए जानते हैं कि आखिर ये सब कैसे शुरू हुआ?
न्यूयॉर्क टाइम्स को मस्क ने बताया बेहद घृणित
एलन मस्क ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि न्यूयॉर्क टाइम्स बेहद घृणित है। उनका यह पोस्ट अमेरिकी सीनेटर माइक ली के ट्वीट का जवाब था, जिसमें उन्होंने भी अमेरिकी समाचार आउटलेट को एक विवादित लेख के शीर्षक के लिए लताड़ा था। गौरतलब है कि यह लेख बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को विकार बताता रहा था। ली ने न्यूयॉर्क टाइम्स के इस बयान का खंडन करते हुए कहा, 'नहीं, यह एक अपराध है। यह भ्रम है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Nepal: नेपाल चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर आसमान से भी रखी जाएगी नजर, सेना ने लागू की तीन चरणों की योजना
अक्टूबर 2014 में रटगर्स लॉ स्कूल में कानून की प्रोफेसर मार्गो कैपलान ने द न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए एक संपादकीय लिखा। इसके शीर्षक में उन्होंने बच्चों के उत्पीड़न को अपराध नहीं बल्कि एक विकार बताया था। कैपलान ने लेख में लिखा कि कुछ अनुमानों के अनुसार एक प्रतिशत पुरुष आबादी यौवनारंभ के काफी समय बाद भी किशोरवय से पहले के बच्चों के प्रति आकर्षित होती रहती है। इन लोगों में यह अक्सर एक मानसिक बीमारी का रूप ले लेता है।
बच्चों के उत्पीड़न से जुड़ा एक दशक पुराना लेख
कैपलान ने कहा कि कानून यौन अपराध होने के बाद ही बच्चों के उत्पीड़न को नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि रोकथाम के बजाय सजा पर ध्यान केंद्रित करने के कारण, व्यवस्था की विफलता इस गलत धारणा से उपजी है कि बाल यौन शोषण और बाल यौन उत्पीड़न एक ही चीज हैं। इसलिए, उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई व्यक्ति बाल यौन शोषण को अंजाम दिए बिना भी उसमें लिप्त रह सकता है। उन्होंने साथ में यह भी जोड़ा कि इससे जुड़ी एक और गलत धारणा यह है कि बाल यौन शोषण एक विकल्प है।
न्यूयॉर्क टाइम्स में संपादकीय लिखने के कुछ ही दिनों बाद कैपलान ने एक रेडियो के साथ साक्षात्कार में कहा, 'मैं यह तर्क नहीं दे रही कि हमें बच्चों के यौन शोषण को अपराध की श्रेणी से हटा देना चाहिए। यह तो बेतुका होगा। मैं यहां बच्चों के यौन शोषण के वास्तविक व्यवहार की नहीं, बल्कि केवल यौन आकर्षण से जुड़े मानसिक विकार की बात कर रही हूँ। मेरा तर्क यह है कि मानसिक विकार का शुरुआती दौर में ही इलाज और हस्तक्षेप करके हम इसे रोकने में मदद कर सकते हैं। जो निश्चित रूप से एक भयावह कृत्य है और जिसके लिए सजा मिलनी चाहिए।'
ये भी पढ़ें: Ukraine: 'त्रिपक्षीय वार्ता से पहले अमेरिकी दूतों से मिलेगा यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल', जेलेंस्की ने की पुष्टि
एलन मस्क के पिता पर भी लगे आरोप
एलन मस्क ने अपने पिता एरॉल मस्क का सार्वजनिक रूप से जिक्र बहुत कम किया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि टेस्ला के सीईओ के पिता बच्चों से जुड़े अपराध के आरोपों से जूझ रहे हैं या नहीं, लेकिन पिछले साल न्यूयॉर्क टाइम्स की एक जांच में अदालती रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों का हवाला देते हुए खुलासा हुआ था कि एरॉल पर बच्चों के यौन शोषण के कई आरोप थे। खबरों के मुताबिक, इस मामले में एरॉल मस्क के पांच अपने बच्चे और सौतेले बच्चे शामिल थे।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन