{"_id":"5ca69ee2bdec22145b20f2b4","slug":"mallya-ready-to-reduce-her-expenses-by-27-lakh-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या अपने खर्च में हर महीने 27 लाख रुपये घटाने को तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माल्या अपने खर्च में हर महीने 27 लाख रुपये घटाने को तैयार
Fri, 05 Apr 2019 05:48 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की एक अदालत ने कहा कि भारत में वांछित भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या भारतीय बैंकों को आश्वस्त करना चाहता है कि वह कर्ज लौटा देगा और इसके लिए उसने अपने भव्य जीवनशैली पर खर्च होने वाली राशि में कटौती करने का फैसला लिया है। कोर्ट के मुताबिक, माल्या अपने महीने के खर्चे में 29, 500 पाउंड यानी करीब 26.78 लाख रुपये की कटौती करने को तैयार है। बता दें कि माल्या हफ्ते में 18,325.21 पाउंड यानी करीब 17 लाख रुपये खर्च कर रहा है।
हालांकि भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले 13 भारतीय बैंकों के कंसोर्टियम ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताने से इनकार कर दिया है। वहीं माल्या के पक्ष ने कोर्ट में कहा कि वह कर्ज चुकाने के लिए भारत में अदालती प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहा है। किसी भी कर्जदाता को अपने अधिकारों से आगे जाने और संपत्तियां जब्त करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। माल्या अदालत द्वारा तय सीमाओं में रहता है और कुछ महीनों में यह मामला खत्म होने की उम्मीद है।