{"_id":"6098922d8ebc3ec0be01f29f","slug":"maldives-police-arrest-main-accused-of-attack-on-ex-president-nasheed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव पुलिस ने नशीद पर हमले के मुख्य संदिग्ध को किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मालदीव पुलिस ने नशीद पर हमले के मुख्य संदिग्ध को किया गिरफ्तार
Mon, 10 May 2021 07:23 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 May 2021 07:23 AM IST
सार
- नशीद फिलहाल घायल हैं और एक अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी कई सर्जरियां की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालदीव पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसे विस्फोट के उस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री घायल हो गए। पुलिस ने इस विस्फोट के लिए मुस्लिम चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
पुलिस के पास पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद नशीद को निशाना बनाकर बृहस्पतिवार को किए विस्फोट के मामले में चार में से तीन संदिग्ध हिरासत में हैं। नशीद एक अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी कई सर्जरियां की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्ध या उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं दी है लेकिन पुष्टि की कि उनका मानना है कि यह वही व्यक्ति है जिसकी तस्वीरें शनिवार को पहचान के लिए अधिकारियों द्वारा जारी की गई थी। बाकी के संदिग्ध अब भी फरार हैं। अधिकारियों ने इस हमले के लिए इस्लामिक चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
महा अभियोजक हुसैन शमीम ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि जांचकर्ताओं को अब भी पता नहीं चला है कि कौन-सा समूह इस हमले के लिए जिम्मेदार है। हमले में नशीद के दो अंगरक्षक और एक ब्रिटिश नागरिक समेत वहां खड़े दो लोग भी घायल हुए।
एक रिश्तेदार ने रविवार को ट्वीट किया कि नशीद ने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ काफी देर तक बातचीत की। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि नशीद (53) सिर, सीने और पेट की सर्जरी के बाद आईसीयू में हैं। नशीद संसद के मौजूदा अध्यक्ष हैं और 2008 से 2012 तक मालदीव के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति रहे।