फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives PNC won 67 out of 93 seats Mohamed Muizzu party got huge majority in parliamentary elections

मालदीव: PNC ने 93 सीटों में 67 पर दर्ज की जीत, मुइज्जू की पार्टी ने संसदीय चुनाव में हासिल किया प्रचंड बहुमत

Mon, 22 Apr 2024 06:46 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 06:46 AM IST
सार

स्थानीय सन.एमवी समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार मुइज्जू के लिए यह  चुनाव किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं था। 20वीं पीपुल्स मजलिस में 93 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 368 उम्मीदवार मैदान में थे। 

विज्ञापन
Maldives PNC won 67 out of 93 seats Mohamed Muizzu party got huge majority in parliamentary elections
मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : ANI

विस्तार

चीन समर्थक मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी ने रविवार को हुए संसदीय चुनाव में 67 सीटों पर जीत दर्ज बहुमत हासिल कर लिया है। स्थानीय सन.एमवी समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार मुइज्जू के लिए यह  चुनाव किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं था।

विज्ञापन


20वीं पीपुल्स मजलिस में 93 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 368 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 130 स्वतंत्र उम्मीदवार थे। समाचार पोर्टल के अनुसार, पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) 90 सीटों पर तो मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने 89 सीटों पर चुनाव लड़ा। शुरुआती परिणाम के अनुसार मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीएनसी को 67 सीटों पर जीत मिली है। 
विज्ञापन


यह जीत मुइज्जू के लिए अहम
यह जीत मुइज्जू के लिए अहम है। चुनाव से कुछ ही दिन पहले ही 2018 की कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्ट लीक होने के बाद विपक्ष ने राष्ट्रपति की जांच और महाभियोग की मांग की थी। इसके अलावा जब से मुइज्जू ने पदभार संभाला है, सांसदों ने उनके नामितों 3 नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने पर रोक लगा दी थी। मुइज्जू को अब संसद में विधेयक पास कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को 12 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 सीटें मिलीं। मालदीव डेवलपमेंट अलायंस (एमडीए) और जम्हूरी पार्टी (जेपी) को एक-एक सीट मिली। डेमोक्रेट्स, मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) और अधालथ पार्टी (एपी) अपना खाता भी नहीं खोल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed